सरकार के साथ बैठक से पहले बोले किसान नेता राकेश टिकैत, 4 जनवरी को MSP कानून बनाने पर होगी चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Jan 01, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन अभी जारी है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार से होने वाली अगली बैठक में कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने पर चर्चा होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार से 4 जनवरी को होने वाली अगली बैठक में कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने पर चर्चा होगी। आज सभी लोग विधिवत रूप से इस पर चर्चा करेंगे कि पहले हुई बैठक में क्या हुआ और अगली बैठक में क्या होगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर