विकास परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों से विचार विमर्श हो: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

पालघर। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल पालघर जिले में विकास परियोजनाओं को शुरू करते समय स्थानीय लोगों के विचारों को ध्यान में रखा जाएगा। ठाकरे ने मंगलवार और बुधवार को पालघर लोकसभा संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रोडशो किया और सिख एवं ईसाई सहित विभिन्न समुदायों के सदस्यों के साथ संपर्क किया। भाजपा के साथ चुनाव पूर्व अपने गठबंधन के तहत शिवसेना मुंबई के नजदीक स्थित पालघर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: गूगल के विज्ञापनों पर सबसे अधिक खर्च करने वाली राजनीतिक पार्टी है भाजपा

उन्होंने कहा कि वह लोगों के विचारों को जानने के लिए प्रस्तावित वधावान बंदरगाह और अन्य जेटी परियोजना स्थलों का दौरा करेंगे। रत्नागिरी में नानर रिफाइनरी परियोजना का उदाहरण देते हुये उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों के विचारों और भावनाओं पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा। अगर लोग कुछ कामों का विरोध करते हैं तो सरकार उनके राय का सम्मान करेगी।’’ इस बीच, ठाकरे ने यह भी कहा कि वह पालघर में मछुआरों के मुद्दों को देखेंगे।

प्रमुख खबरें

Prayagraj में कार्यक्रम रद्द होने पर Rahul Gandhi का हुंकार: छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार

Spider-Man: Brand New Day का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: टॉय स्टोरी 5 को पछाड़ा, 2026 की सबसे बड़ी ग्लोबल हिट!

Bigg Boss 20 का नया टीज़र आउट: सलमान खान के तथास्तु और वरदान ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें क्या होगी इस बार की थीम!

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता: कांग्रेस नेता के आरोपों पर Piyush Goyal का पलटवार