See Pics । ग्लैमरस साड़ी पहनकर NMACC के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं Disha Patani, हॉट लुक के आगे फेल हुए हॉलीवुड सेलेब्स

By एकता | Apr 02, 2023

बी-टाउन की सबसे सेक्सी अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पाटनी का नाम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इसके पीछे की वजह अभिनेत्री का लेटेस्ट और अब तक का सबसे हॉट लुक है। दिशा ने 1 अप्रैल को नीता अंबानी के 'नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर' के लॉन्च इवेंट शिरकत की थी। इस दौरान अभिनेत्री एक बड़ी ही सेक्सी साड़ी पहने नजर आईं। इस ऑउटफिट में दिशा काफी ग्लैमरस लग रही थी। अभिनेत्री के इस हॉट अवतार को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों में आग लग गयी हैं। दिशा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई हैं और जमकर वायरल हो रही हैं।


इसे भी पढ़ें: Ambani परिवार की बड़ी बहू Shloka Mehta दूसरी बार बनने वाली हैं माँ, Baby Bump फ्लॉन्ट करते हुए वायरल हुई तस्वीरें

दिशा ने इवेंट के लिए एक बड़ी ही सेक्सी शिमरी साड़ी का चुनाव किया था। इस शिमरी साड़ी के साथ अभिनेत्री ने स्ट्रेपलेस ब्लाउज पहना था, जो बहुत ही ज्यादा ग्लैमरस था। सिंपल मेकअप और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया था, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थी।


इसे भी पढ़ें: Mumbai एयरपोर्ट पर एक बार फिर साथ में स्पॉट हुए Parineeti Chopra और Raghav Chadha, शादी को लेकर फैंस की बढ़ी बेसब्री

दिशा पाटनी के इस हॉट अवतार पर सोशल मीडिया यूजर्स फिदा हो गया हैं। बहुत से लोगों की तो दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। यूजर्स अभिनेत्री के हॉट लुक की तारीफ़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी हॉटनेस दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, क्या राज है इसका?' एक अन्य ने कमेंट किया, 'कुदरत का करिश्मा हो तुम।' इसके अलावा यूजर्स कमेंट सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े