Disney ने 71 अरब डॉलर में खरीदा Fox का मनोरंजन कारोबार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

लॉस एंजिलिस। डिज्नी ने 71 अरब डॉलर में फॉक्स के मनोरंजन कारोबार का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इससे अब सिंड्रेला, दी सिंपसन्स, स्टार वार्स और डॉ स्ट्रेंज आदि एक ही कारोबारी छत के दायरे में आ गये हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह सौदा मीडिया की मौजूदा स्थिति को बदल कर रख देगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका लगातार कर रहा है पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव

यह मीडिया क्षेत्र का दूसरा बड़ा सौदा है। इससे पहले पिछले साल एटीएंडटी ने 81 अरब डॉलर में टाइम वार्नर को खरीद लिया था। डिज्नी के इस सौदे में फॉक्स समूह के फॉक्स न्यूज, फॉक्स स्पोर्ट्स और फॉक्स ब्रॉडकास्टिंग आदि शामिल नहीं हैं। डिज्नी इस साल स्ट्रीमिंग सेवा डिज्नी प्लस की शुरुआत करने वाली है। इस सौदे से डिज्नी की राह आसान हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: अजहर के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के साथ काम करता रहेगा भारत

प्रमुख खबरें

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi