सिर्फ एक मंत्री पद से जदयू में नाराजगी, नीतीश ने आरसीपी सिंह को नहीं दी बधाई !

By अंकित सिंह | Jul 08, 2021

बहुप्रतीक्षित मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इस विस्तार में सहयोगियों को भी शामिल किया गया है। बिहार से लोजपा के पशुपति पारस और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। इन सबके बीच खबर यह है कि जदयू एक मंत्रालय को लेकर खुश नहीं है। इसको लेकर जदयू में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सिर्फ एक मंत्री पद से नाराज हैं। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि जो विभाग आरसीपी सिंह को दिया गया है उससे भी नीतीश कुमार दुखी हैं।

इसे भी पढ़ें: हर्षवर्धन समेत 12 की छुट्टी, सात का हुआ प्रमोशन, सिंधिया, राणे सहित 36 नए चेहरे मंत्रिपरिषद में शामिल

उधर, विपक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधा रहा है। यह कह रहा है कि जब एक ही मंत्रालय से पार्टी संतुष्ट हो रही है तो फिर 2019 में क्यों नहीं साथ गए थे? विपक्ष ने तो अब यह कहना शुरू कर दिया कि पार्टी सिर्फ एक जात और एक जिले के आधार पर चल रही है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह एक ही जिले नालंदा से आते हैं और एक ही जात कुर्मी हैं। बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण काफी मायने रखता है। लेकिन जिस तरह से जदयू के अंदर अब नाराजगी की खबर आ रही है उससे कहीं ना कहीं नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Video | तबाही की पहली तस्वीरें... ईरान ने जारी किया US-Israel Airstrike में ध्वस्त हुए खामेनेई के परिसर का पहला फुटेज

July Vrat List: देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक, जानें इस महीने के सभी प्रमुख व्रत

Kerala Onam Bumper: अब ₹30 करोड़ का जैकपॉट, लॉटरी इतिहास का सबसे बड़ा इनाम!