Raymond Group के मालिक का पत्नी से झगड़ा लगातार बढ़ता जा रहा, अब नया विवाद हुआ खड़ा, संपत्ति से जुड़ा है मामला

By रितिका कमठान | Apr 26, 2024

रेमंड ग्रुप के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी के बीच विवाद लगातार जारी है। नवाज मोदी ने फिर से संपत्ति विवाद पर खुद खुलकर बात की है। नवाज मोदी का कहना है कि उनके ससुर डॉक्टर विजयपत सिंघानिया ने उनके तलाक की मांग का समर्थन किया है। नवाज मुझे ने कहा कि उन्हें संपत्ति का 50% हिस्सा मिलना चाहिए, यह उनका हक है। इसके साथ ही नवाज मोदी ने गौतम सिंघानिया पर एक और आरोप मढ दिया है। 

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए नवाज मोदी ने नया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर विजयपत सिंघानिया ने कहा है कि मुझे कुल संपत्ति का 50%हिस्सा मिलना चाहिए। हालाँकि, मोदी ने कहा कि वह अपनी बेटियों के लिए सिर्फ 25% हिस्सा चाहती हैं। इस वर्ष जनवरी में सिंघानिया और मोदी के बीच समझौता वार्ता तब विफल हो गई जब यह बताया गया कि मोदी ने अलग होने के बाद गौतम सिंघानिया की अनुमानित $1.4 बिलियन की कुल संपत्ति का 75% मांगा था। 

गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी ने पिछले साल नवंबर में सार्वजनिक रूप से अपने अलग होने की घोषणा की थी, जिसके बाद चीजें खराब हो गईं। नवाज मोदी ने सिंघानिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, उन पर मारपीट का आरोप लगाया था, वहीं रेमंड प्रमुख ने स्थिति पर टिप्पणी करने से परहेज किया था। मोदी ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें पीटा, कुचला और लात मारी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सिंघानिया ने उनकी नाबालिग बेटी निहारिका को भी 15 मिनट तक भी मारा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के फंड का इस्तेमाल सिंघानिया के निजी फायदे  के लिए किया जा रहा है - और वह एक तरह से व्हिसलब्लोअर के रूप में काम कर रही हैं।

बता दें कि शादी के 32 साल बाद सिंघानिया और मोदी ने अलग होने की घोषणा की. मीडिया सूत्रों के अनुसार, सिंघानिया की कुल संपत्ति लगभग 1.4 बिलियन डॉलर है, जिसका एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट होल्डिंग्स को दिया जाता है। उनकी संपत्तियों में, दक्षिण मुंबई में जेके हाउस विशेष रूप से मूल्यवान है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,000 करोड़ रुपये है। यह प्रभावशाली 30 मंजिला इमारत 16,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें सिंघानिया के व्यापक कार संग्रह के लिए समर्पित फर्श शामिल हैं। रेमंड की 2023 की वार्षिक रिपोर्ट से पता चला कि कंपनी के पास ठाणे में लगभग 120 एकड़ जमीन है, जिसमें 24 एकड़ जमीन विकास के अधीन है। रियल एस्टेट डिवीजन ने 25.7% के एबिटा मार्जिन के साथ 1,115 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार