30 साल से चल रही पुरानी रंजिश में बढ़ा विवाद, तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2019

मऊ (उत्तर प्रदेश)। जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद ने शुक्रवार की रात भयावह रूप ले लिया और विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी गई तथा दो लोग घायल हो गए। हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। जमीन का यह विवाद तीस वर्ष से अधिक पुराना है जिसको लेकर आये दिन दोनों पक्षों में झगड़ा होता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक ही गांव के रहने वाले टुनटुन चौहान है और शिवचंद चौहान के बीच पिछले 30 सालों से जमीन का विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आधी रात के वक्त टुनटुन चौहान अपने साथियों के साथ शिवचदं चौहान के घर धारदार हथियार लेकर पहुंचा और वहां सो रहे शिवचंद चौहान के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में शिवचंद चौहान (35) और उसकी पत्नी गीता चौहान (30) की मौत हो गई। साथ ही शिवचंद चौहान के पिता देवी चौहान (60) और बेटा राज चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने टुनटुन और उसके साथियों को हमला करते देख शोर मचाना शुरु कर दिया जिससे गांव वाले इकठ्ठा हो गये और हमलावरों को घेर लिया। दो हमलावर फरार होने में कामयाब हो गये लेकिन गांव वालो ने टुनटुन चौहान को पकड़ लिया। गांव वालों ने टुनटुन चौहान की लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

इसे भी पढ़ें: मूकबधिर युवती को अकेला पाकर 16 वर्षीय लड़के ने किया बलात्कार

एक ही गांव के तीन लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहाना नंदलाल ने बताया कि गांव में जमीन के विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या हुई है। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी गई है। नंदलाल ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील