नांदेड़ 'होला मोहल्ला' विवाद : पुलिस ने 18 लोगों को किया गिरफ्तार, सिख युवकों और पुलिस में हुई थी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2021

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में कोरोना वायरस महामारी के कारण जुलूस निकाले की इजाजत नहीं देने के बाद तलवारों से लैस सिखों की भीड़ ने सोमवार को पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तलवारें लिये लोगों की भीड़ गुरुद्वारे से बाहर निकली और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए तथा पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस हिंसा में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

इसे भी पढ़ें: मैने आगाह किया था कि वाजे महाराष्ट्र सरकार के लिये समस्या खड़ी कर सकते हैं : राउत

उन्होंने बताया, ‘‘हालांकि जब निशान साहिब को शाम 4 बजे द्वार पर लाया गया तो कई लोगों ने बहस शुरू कर दी और 300 से अधिक युवा दरवाजे से बाहर आ गए, बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मी पर हमला करना शुरू कर दिया।’’ तंबोली ने कहा कि चार में से एक कांस्टेबल की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि भीड़ ने पुलिस के छह वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिये। डीआईजी ने कहा कि कम से कम 200 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 324, 188, 269 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Dhruva Natchathiram Controversy : तमिल सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित स्पाई-थ्रिलर, जानिए क्यों अटका है Chiyaan Vikram की इस फिल्म का रास्ता

UGC NET 2026 Alert: PWD कैंडिडेट्स के लिए NTA ने खोला Scribe पोर्टल, 20 जून है Deadline

Travel Tips: अंडमान-Manali जैसा मजा आधे खर्च में! ये 5 Secret Places हैं Summer Trip के लिए परफेक्ट

FIFA World Cup 2026: Mexico Round of 32 में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी