राफेल को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद, कांग्रेस ने सरकार से पूछे सवाल

By अंकित सिंह | Apr 05, 2021

राफेल लड़ाकू विमान को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, फ्रांस के पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि 2016 में भारत फ्रांस के बीच राफेल विमान को लेकर जो सौदा हुआ था उसके बाद द साल्ट ने भारत में एक बिचौलिए को यह राशि दी थी। पब्लिकेशन ने यह भी दावा किया गया है कि 2017 में द साल्ट ग्रुप के अकाउंट से 508925 यूरो ‘गिफ्ट टू क्लाइंट्स’ के तौर पर ट्रांसफर हुए थे। इस खुलासे के बाद से सरकार पर एक बार फिर से कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से फिर सवाल पूछा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कल खुलासे में सामने आया कि फ्रांस की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी (AFA) ने राफेल बनाने वाली 'द साल्ट' कंपनी के ऑडिट में पाया कि 23 सितंबर 2016 के चंद दिनों के अंदर राफेल ने 1.1 मिलियन यूरो एक बिचौलिये को दिए थे। इस सारे खर्जे को गिफ्ट टू क्लाइंट की संज्ञा दी। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

NIA terror conspiracy case में अमेरिकी Matthew VanDyke को Delhi Court से मिली जमानत