West Asia Crisis की आग: Leather Industry ने Import Duty में मांगी राहत, 60% तक बढ़े दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2026

पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे माल की लागत में 40 से 60 प्रतिशत तक वृद्धि होने के बीच चमड़ा और जूता उद्योग ने कृत्रिम चमड़ा, धातु सहायक सामग्री, मशीनरी, धागे, सांचे और कुछ रसायनों जैसे महत्वपूर्ण कच्चे माल पर आयात शुल्क में छूट देने की मांग की है। एक उद्योग अधिकारी ने यह जानकारी दी। उद्योग ने हाल ही में इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के समक्ष मामला उठाया है।

अधिकारी ने कहा, “पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे माल और अन्य आवश्यक सामग्रियों की लागत में 40-60 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। ऐसे में हमने सरकार से कृत्रिम चमड़ा , जूता घटक, धातु सहायक सामग्री, चमड़ा एवं जूता मशीनरी, धागे, सांचे, टो पफ, आईलेट, कुछ रसायन और पैकेजिंग सामग्री पर आयात शुल्क में छूट देने का अनुरोध किया है।”

उन्होंने कहा कि रबर से जुड़े कुछ रसायन, पीयू चमड़ा, चिपकाने वाले पदार्थ, प्लास्टिक और जूते के तलवे पेट्रोलियम उत्पादों से तैयार होते हैं। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने से तेल और गैस के जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे लागत पर असर पड़ा है। कुछ अन्य आवश्यक सामग्री चीन, कोरिया, इंडोनेशिया और जापान जैसे देशों से आयात की जाती है। इस क्षेत्र में देश का आयात सालाना आधार पर 4.49 प्रतिशत घटकर 93.8 करोड़ डॉलर रह गया।

प्रमुख खबरें

Thailand School Shooting | थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी! 15 से ज्यादा छात्र घायल, कई मौतों की आशंका, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

राजेंद्र माथुर- विचारों की पत्रकारिता के नायक

Jammu and Kashmir | रामबन में सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर भागी संदिग्ध स्कॉर्पियो: चेतावनियों और फायरिंग के बावजूद फरार, अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हाई अलर्ट

PM Modi ने Handloom Day पर हथकरघा उत्पाद खरीदने की अपील की, बुनकरों की मदद का दिया संदेश