भारत से दूरी, पाक से गलबहियां, 13 साल बाद ढाका में होंगे विदेश मंत्री इशाक डार

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2025

पाकिस्तान बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के साथ ढाका मुलाकात के लिए तैयार है। चिंता की बात यह है कि इशाक डार ने जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश के नेताओं के साथ मुलाकात की है। यह एक कट्टरपंथी इस्लामी समूह है जिसने खुले तौर पर भारत विरोधी रुख अपनाया है। यद्यपि यह यात्रा पहले इस वर्ष अप्रैल में प्रस्तावित थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मिली करारी हार के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने बांग्लादेश के दैनिक प्रोथोम अलो को बताया, कई अन्य देशों की तरह, हम पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, व्यापार, निवेश और लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अतीत में, एक अनावश्यक शत्रुता का माहौल बनाया गया था। हम उससे दूर हो गए हैं। लेकिन सामान्य संबंधों की कोशिश करते हुए, तीन अनसुलझे मुद्दे अभी भी बातचीत की मेज पर हैं। 

इसे भी पढ़ें: कैद से बाहर आने वाला है पठान? 9 मई के दंगों से संबंधित केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की वर्तमान सरकार, पाकिस्तान के अशांत इतिहास और मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हिंसक और क्रूर अत्याचारों के बावजूद, उसके साथ घनिष्ठ संबंध बनाने की कोशिश कर रही है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार यूनुस, जिन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में मिस्र में एक सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी, ने कहा कि वह 1971 में ढाका के इस्लामाबाद से खूनी अलगाव से जुड़ी लंबित शिकायतों का समाधान करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी