By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाजा में लोगों को हो रही पीड़ा से वह अत्यंत व्यथित हैं और इस मामले में सरकार को दृढ़ता से बोलना चाहिये स्टालिन ने ज़ोर देकर कहा कि भारत को इस मुद्दे पर स्पष्ट और दृढ़ स्वर में बोलना चाहिए तथा विश्व समुदाय को इस भयावहता को समाप्त करने के लिए एकजुट होना चाहिए।
उन्होंने आगे लिखा, ‘‘जब निर्दोष लोगों का इस तरह से दमन किया जा रहा हो, तो चुप्पी कोई विकल्प नहीं हो सकती। हर ज़मीर को जागना चाहिए। भारत को दृढ़ता से अपनी बात रखनी चाहिए, दुनिया को एकजुट होना चाहिए और हमें मिलकर इस भयावहता को अभी समाप्त करना होगा।