कृषि बिल के विरोध में जिला कांग्रेस ने निकाली किसान संघर्ष पदयात्रा

By दिनेश शुक्ल | Feb 15, 2021

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में केन्द्र सरकार द्वारा लागू कृषि बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खैरी से किसान संघर्ष पदयात्रा निकाली, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राजिक अकील ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खैरी टैक में जिले के कांग्रेसी एकत्रित हुए और किसान संघर्ष पदयात्रा का प्रांरभ किया गया है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, वरिष्ठ कांग्रेसी आशुतोष वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र सनोडिया ने उपस्थित आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आये गये 3 कृषि बिल अनावश्यक किसानों पर थोपे गये है। जिस प्रकार जमीदारों और राजा-महाराजाओं से ईस्ट इंडिया कम्पनी ने जमीन हथिया ली थी, उसी प्रकार इस कानून से किसानों की जमीन उद्योगपतियों के हाथों में चली जायेगी।

इसे भी पढ़ें: अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर चलाई गोली, थाना प्रभारी हुए गोली लगने से घायल

उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी फसल के दाम बराबर नही मिल पायेंगे, वर्तमान में हम मक्के की कीमत से ही अंदाजा लगा सकते है। फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त नहीं होगा, असीमित भंण्डार से खाद्य सामाग्रीयों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होगी, मंहगाई पर अंकुश लगाना कठिन होगा, किसानों के लिये लाये गये बिलो का विरोध किसान कर रहें है तो केन्द्र सरकार को किसानों की बात को मानते हुये यह बिल तत्काल वापस ले लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप मध्य प्रदेश सरकार को नहीं है मजदूरों की चिंता, केन्द्र ने मनरेगा का बजट किया कम

इस दौरान बताया गया कि पद यात्रा ग्राम खैरी टेक से प्रारंभ होकर सिमरिया, पलारी, चांवडी पंहुचे ग्रामीण जनों ने किसान संघर्ष पदयात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया। किसान संघर्ष पदयात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव सिवनी प्रभारी सी पी मित्तल, निवास विधायक सिवनी प्रभारी अशोक मर्सकोले, बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया, लखनादौन विधायक योगेन्द्रसिंह बाबा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक ठा. रजनीश सिंह, मो. असलम खान, मोहन सिंह चंदेल, राजा बघेल, ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी मंगल प्रसाद कश्यप, शिवराम सनोडिया, संतकुमार डहेरिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें। 

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।