कांग्रेस का आरोप मध्य प्रदेश सरकार को नहीं है मजदूरों की चिंता, केन्द्र ने मनरेगा का बजट किया कम

Congress
दिनेश शुक्ल । Feb 13 2021 11:49PM

कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र ने कृषि का बजट घटा दिया है, शिक्षा का बजट घटा दिया गया है, पानी का बजट घटा दिया गया है। तब सरकार इन मौलिक सवालों पर समाधान ढूंढने के बजाय प्रशिक्षण-प्रशिक्षण खेल कर सत्ता पर कब्जा करने के गुर भाजपा ढूंढ रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने केंद्र द्वारा मध्य प्रदेश के मनरेगा का बजट 35 प्रतिशत तक घटाए जाने को मध्य प्रदेश के साथ अन्याय बताते हुए इसे बेरोजगार मजदूरों पर कुठाराघात बताया है। भूपेन्द्र गुप्ता ने  कहा कि प्रदेश में 16 लाख मजदूर कोरोना काल में प्रवास से वापस लौटे थे। सरकार उनमें से केवल लगभग 90 हजार परिवारों को ही 100 दिन का काम दे पाई है। बाकी मजदूरों के घरों में चूल्हा जला या नहीं जला यह मध्य प्रदेश की सरकार का चिंता का विषय नहीं है। वह तो सत्ता हड़पने के लिए गुर सिखाने का काम करते हुए प्रशिक्षण-प्रशिक्षण खेल रही है ।

 

इसे भी पढ़ें: प्रेमी के लिए पति को दिया तलाक, गर्भवती हुई तो शादी से किया इंकार

कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र ने कृषि का बजट घटा दिया है, शिक्षा का बजट घटा दिया गया है, पानी का बजट घटा दिया गया है। तब सरकार इन मौलिक सवालों पर समाधान ढूंढने के बजाय प्रशिक्षण-प्रशिक्षण खेल कर सत्ता पर कब्जा करने के गुर भाजपा ढूंढ रही है। सरकार मंत्री परिवारों के साथ पिकनिक मनाने के कार्यक्रम की योजना बना रही है और गरीब मर रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठाई मांग

उन्होंने कहा कि आज भोपाल में पेट्रोल की कीमत 96 रुपये को छू रही है। कभी भी यह सेंचुरी मना सकती है लेकिन इससे पैदा होने वाली महंगाई पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। वह तो केवल सत्ता कब्जाने और अमीरों के साथ सांठगांठ करने के कार्यक्रम बनाने में लगी है। गुप्ता ने कहा कि देश की जनता धर्म को मानने वाली है और उसे दिख रहा है कि राम जी इस प्रदेश में होने वाले काले कारनामों को खुद देख रहे हैं महाकाल की नगरी में गरीबों को न्याय देने की बजाय परिवार पिकनिक के ख्वाब पालने वाली सरकार को जनता स्थाई तौर पर पिकनिक पर भेजेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़