जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग की

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 02, 2022

होशियारपुर/गढ़शंकर ।    डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी  ध्रुमन एच. निंबाले ने आज संयुक्त तौर पर जिले के अंतरराज्यीय नाकों की दौरा कर चैकिंग की समीक्षा की। इस दौरान जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, अर्ध सैनिक बलों व आबकारी विभाग की टीमों की हौंसल आफजाई की वहीं उन्हें चौकसी से ड्यूटी करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जेजों, महिंदवानी नाकों का दौरा किया।

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने बताया कि जिले में जिला पुलिस व पैरा मिलेट्री फोर्स की ओर से संयुक्त रुप से 12 अंतराज्यीय नाके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान लगाए गए नाकों से 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी की गई। इसके अलावा अलग-अलग चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर नष्ट करवाई जा चुकी है। पिछले दिनों 28 व 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में हिमाचल पुलिक के साथ और दरिया ब्यास किनारे मंड के इलाके में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की ओर से गहन छापेमारी की गई। इस दौरान 1,46,640 किलो लाहन बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी से लेकर अब तक आबकारी विभाग की टीमों ने 246 बोतलें देसी, 1557 अंग्रेजी, 86 लीटर अवैध शराब आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों की ओर से पकड़ी गई।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav