जिला पंचायत अध्यक्षः बागपत में हाईवोल्टेज ड्रामा, अज्ञात महिला वापस ले गई रालोद प्रत्याशी का नामांकन

By अंकित सिंह | Jun 30, 2021

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीति जारी है। 22 जिलों में जिला अध्यक्षों को निर्विरोध चुन लिया गया है। 21 जिलों में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा बागपत को लेकर हो रही है। बागपत में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नाम वापस लिए जाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आ रहा है। दरअसल, बागपत से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की प्रत्याशी ममता के नाम पर किसी अन्य महिला के नाम वापस ले लिये जाने से हंगामा मच गया। वहीं, ममता ने इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट कर खुद के राजस्थान में होने का दावा किया। इस पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा शुरु कर दिया। बाद में बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि कोई महिला खुद को रालोद प्रत्याशी बताकर नामांकन वापसी के लिए आई थी। शिकायत मिलने पर जांच की गई और रालोद प्रत्याशी ममता से फोन पर बात हुई है। नामांकन वापस नहीं हुआ है। रालोद और भाजपा दोनों प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। 

इसे भी पढ़ें: 'आशीर्वाद यात्रा' के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार! BJP देखना चाहती है- चिराग 'गूंजे धरती आसमान' वाला करिश्मा दिखा सकते हैं या नहीं?

सत्ताधारी भाजपा भले ही 21 जिला पंचायतों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही हो लेकिन समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के घर इटावा में अपने लिए उम्मीदवार तक नहीं तलाश पाई। सपा अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही। इटावा से मुलायम सिंह के भतीजे व सपा प्रत्याशी अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। हालांकि इटावा जिला पंचायत पद के लिए भाजपा पूरी तरह से जोड़ लगाई हुई थी। लेकिन चाचा भतीजे की अघोषित तालमेल ने भाजपा का खेल बिगाड़ दिया। इस जीत के साथ ही इटावा जिला पंचायत में मुलायम परिवार का 32 सालों का वर्चस्व कायम रहा। साल 1987 में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मुलायम परिवार ने जीत दर्ज की थी। आगामी शनिवार को बाकी 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों का गाँव वालों ने किया बहिष्कार