Beauty Tips: केमिकल छोड़िए! किचन में मौजूद चीजों से बनाएं ये फेस पैक, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

By अनन्या मिश्रा | Oct 18, 2025

महिलाएं चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को कम करने के लिए कई उपाय करती हैं। कुछ महिलाएं तो मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajma Recipe: राजमा से बनाएं ये 2 टेस्टी और हेल्दी डिशेज, घरवाले चटकारे लेकर खाएंगे

फेस पैक की सामग्री

घी

मलाई

हल्दी 

गुलाब जल

एलोवेरा जेल

ऐसे बनाएं फेस पैक

अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं। तो आप मलाई और घी से फेस पैक को तैयार करें। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें थोड़ा सा घी और मलाई मिक्स करें। फिर इसमें गुलाब जल और हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अब रोजाना फेस पर 30 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर फेस पैक धो लें।

इन बातों का रखें खास ख्याल

इस पेस्ट के इस्तेमाल से आप अपने फेस की परेशानी को कम कर सकती हैं और चेहरे पर होने वाले रैशेज और पिंपल्स से भी छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपको किसी तरह की परेशानी होती है, तो पेस्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दें और डर्मटालॉजिस्ट की राय जरूर लें।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट