Divya Bharti: 16 साल की उम्र में एक्टिंग 18 में शादी, फिर 19 में दुनिया को अलविदा कह गई थीं दिव्या भारती, रातों-रात बनीं थी स्टार

By अनन्या मिश्रा | Apr 05, 2023

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही दिव्या भारती का आज यानि की 5 अप्रैल को निधन हो गया था। उन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। दिव्या भारती ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड में कदम रखते ही उन्होंने अपने अभिनय और अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बना लिया था। आज भी दिव्या अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। दिव्या को गुजरे आज 30 साल से का समय हो गया है। आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सिरी के मौके पर दिव्या भारती के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...


जन्म और शिक्षा

दिव्या भारती का जन्म मुंबई में 25 फरवरी 1974 को हुआ था। दिव्या भारती की शुरूआती पढ़ाई मुंबई से ही की थी। दिव्या को बचपन से एक्ट्रेस बनना था। जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने मेहनत भी की। दिव्या एक्ट्रेस बनने के लिए इतनी पागल थीं कि उन्होंने एक्टिंग के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी। दिव्या ने महज 16 साल की उम्र से एक्टिंग की शुरूआत की थी। बता दें कि एक्ट्रेस बनने का जुनून दिव्या के सिर पर इस कदर सवार था कि उन्होंने 9वीं क्लास के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।


फिल्मी करियर

दिव्या भारती ने साल 1990 में डी रामानायडू की तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। दिव्या भारती की पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म की लोकप्रियता ने दिव्या को साउथ इंडस्ट्री का 'द लेडी ऑफ सुपरस्टार' बना दिया। इसके बाद दिव्या ने साउथ की कई फिल्मों में अभिनय किया था। साउथ में उनकी लोकप्रियता बुलंदियों पर थी। साउथ में अपनी पहचान बनाने के बाद दिव्या भारती ने बॉलीवुड का रुख किया।

इसे भी पढ़ें: Meena Kumari: ट्रेजिडी क्वीन मीना कुमारी के आखिरी दिनों में शराब बनी सहारा, खूबसूरती देख एक्टर्स भूल जाते थे डायलॉग

बॉलीवुड में भी दिव्या ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था और यहां पर भी कुछ ही समय में वह एक सफल अभिनेत्री बन गई थीं। दिव्या ने साल 1992 में फिल्म 'विश्वात्मा' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में सनी देओल, अमरीश पुरी, चंकी पांडे और नसीरुद्दीन शाह थे। वहीं बतौर हिरोइन दिव्या भारती ने इस फिल्म में काम किया। इसी फिल्म की सफलता से दिव्या रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद दिव्या ने फिल्म 'दिल का क्या कसूर' में काम किया। हालांकि यह फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। यह फिल्म फ्लॉफ हो गई। लेकिन दिव्या इस फिल्म में भी हिट रहीं। दर्शकों ने इस फिल्म में दिव्या के एक्टिंग को पसंद किया।


बुलंदियों पर रहा करियर

उसके बाद दिव्या भारती ने डेविड धवन की फिल्म शौला और शबनम में गोविंदा के साथ नजर आईं। इस फिल्म की गिनती उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में होती है। इस फिल्म के बाद  दिव्या भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद दिव्या ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी। जिनमें दीवाना, जान से प्यारा, दिल आशना है, दिल ही तो है, बलवान. दुश्मन जमाना और गीत आदि फिल्में शामिल थीं।


पर्सनल लाइफ

दिव्या की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही। उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। दिव्या भारती और बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के अफेयर की चर्चाएं उन दिनों इंडस्ट्री में आम हुआ करती थीं। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात शोला और शबनम की शूटिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। दिव्या भारती ने 10 मई 1992 में साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। साजिद से शादी करने के लिए दिव्या ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था और वह सना बन गई थीं। हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी।


मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे वाले दिन दिव्या भारती चेन्नई से वापस अपने घर मुंबई लौटी थीं। उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद जाना था। लेकिन इस दौरान दिव्या के पैर में चोट लग गई थी। जिसके कारण शूटिंग टाल दी गई थी। बताया जाता है कि हादसे के दौरान दिव्या के घर पर फेमस फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति के साथ पहुंची थी। जिसके बाद तीनों ने मिलकर शराब पी। इन सब के अलावा घर पर मेड भी मौजूद थी।


बताया गया कि दिव्या नशे की हालत में बालकनी में बैठी थी। जिस बालकनी में वह बैठी थीं, वहीं पर कोई ग्रिल नहीं था। इसी दौरान जब दिव्या ने उठने का प्रयास किया तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह पांचवीं मंजिल से सीधे नीचे जा गिरीं। जिसके बाद दिव्या को आनन-फानन में कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा न सकें। वहीं एक्ट्रेस की मौत को साजिश बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लेकिन दिव्या की मौत कैसै हुई यह मिस्ट्री आज भी बरकरार है। 5 अप्रैल साल 1993 में महज 19 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम

Mahashivratri 2026: धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है महाशिवरात्रि