MP के दिव्यांग ने पैर से बनाई गई पेंटिंग पीएम मोदी को की भेंट, प्रधानमंत्री ने ट्वीट पर साझा की तस्वीर

By सुयश भट्ट | Mar 25, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह के दिव्यांग चित्रकार आयुष कुंडल ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दिव्यांग आयुष ने अपने पैरो से बनाई स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भी प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की है। पीएम मोदी ने आयुष के ट्विटर हैंडल को फॉलो करते हुए यूट्यूब चैनल की लिंक को भी शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें:फ़िल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भोपालियों को बताया होमोसेक्सुअल, वीडियो हुआ वायरल 

आपको बता दें कि दिव्यांग आयुष की चित्रकारी ने लोगों को प्रभावित कर रखा है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को आयुष्य की मां ने कहा कि मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने आयुष से कहा कि आपने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया है। यह हर किसी को प्रेरित करने वाला है। यह क्षण उनके लिए अविस्मरणीय बन गया है।

वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के सहयोग से 15 मिनट की मुलाकात में आयुष ने अपने सपनो के बारे में भी पीएम के समक्ष बात रखी। सांसद पाटिल की वजह से ही आयुष्य की मुलाकात पीएम मोदी से हो पाई है। दिव्यांग आयुष सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से पीड़ित है। पैरो से पेटिंग बनाने वाले आयुष्य का हर कोई मिलने वाला कायल हो जाता है। ऐसा बताया जा रहा है कि आयुष्य के दो सपने थे। एक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और पीएम मोदी से मुलाकात करने की।

इसे भी पढ़ें:कारण बताओ नोटिस के बाद IAS नियाज खान का एक और ट्वीट, लिखा- अल्लाह को बहादुरी पसंद है 

जानकारी के अनुसार करीब डेढ साल पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर आयुष्य की पेटिंग देखकर काफी प्रभावित हुए थेन  मुंबई में अपने बंगले जालसा पर बुलाकर दिव्यांग आयुष्य से मुलाकात की थी।  अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग आयुष्य के बनाए सभी पेटिंग को 50 हजार में खरीदा था।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश