भीड़ बढ़ी तो स्टेशन पर खुद उतरे Railway Minister Ashwini Vaishnaw, Diwali पर यात्रियों के लिए हजारों Special Trains चलाने के साथ ही किये गये तमाम इंतजाम

By नीरज कुमार दुबे | Nov 06, 2026

दिवाली का त्योहार करीब आते ही अपने घरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ ने रेलवे स्टेशनों पर दबाव बढ़ा दिया है। राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद मोर्चे पर उतर आए। उन्होंने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और रेलवे की ओर से किए गए इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होनी चाहिए और भीड़ को नियंत्रित करने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देखा जाये तो रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिवाली और छठ के दौरान लाखों यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है। स्टेशन पर अचानक उमड़ने वाली भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और प्रवेश-निकास द्वारों पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में रेलवे के लिए केवल अतिरिक्त ट्रेनें चलाना ही नहीं, बल्कि स्टेशन के भीतर यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखना भी बड़ी चुनौती है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Diwali से पहले DRDO ने टेस्ट किया सबसे बड़ा पटाखा, Pralay Missile के सफल परीक्षण ने उड़ाए दुश्मनों के होश

हम आपको बता दें कि रेलवे ने इस बार त्योहारों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई स्तरों पर तैयारियां की हैं। सबसे महत्वपूर्ण इंतजाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 16 के अजमेरी गेट की ओर बनाया गया स्थायी यात्री होल्डिंग एरिया है। यहां एक समय में करीब 20 हजार यात्रियों के ठहरने की क्षमता है। टिकट काउंटर, शौचालय, पेयजल, बेहतर वेंटिलेशन और सुरक्षा जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसका मकसद यात्रियों को सीधे प्लेटफॉर्म पर जमा होने से रोकना और ट्रेनों के आगमन के अनुसार उन्हें प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना है।

साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरक्षित और अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के प्रवेश के रास्ते अलग किए गए हैं। नई दिल्ली स्टेशन पर गेट नंबर 8 और 11 से स्लीपर तथा एसी श्रेणी के आरक्षित टिकट वाले यात्री प्रवेश करेंगे, जबकि सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए गेट नंबर 12 निर्धारित किया गया है। यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए वन-वे मूवमेंट व्यवस्था भी लागू की गई है।

इसके अलावा नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार हॉल्ट पर 3 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद रखी गई है। बुजुर्गों, बीमारों, दिव्यांगों और जरूरतमंद महिला यात्रियों की सहायता के लिए छूट का प्रावधान भी रखा गया है। भीड़ के दबाव को कम करने के लिए पार्सल बुकिंग और लोडिंग-अनलोडिंग पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: बेअसर रही पूर्व वायुसेना प्रमुख की चिट्ठी, मोदी सरकार ने वापस ले ली Race Course Air Force Station की 39.5 एकड़ जमीन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही बता चुके हैं कि इस साल दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान करीब 18 हजार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या लगभग 12 हजार थी। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और यात्री सहायता व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

हम आपको याद दिला दें कि पिछले साल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी। उस हादसे ने रेलवे की भीड़ प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। ऐसे में इस बार रेलवे के सामने सिर्फ यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने की चुनौती नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि त्योहार की खुशियां किसी हादसे की भेंट न चढ़ें। देखा जाये तो रेल मंत्री का स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना इसी चुनौती की गंभीरता को दर्शाता है। अब असली परीक्षा रेलवे के इंतजामों की जमीनी सफलता की होगी। यात्रियों को सुविधाएं देने के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित रखना और हर यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करना रेलवे की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

हम आपको यह भी बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (अजमेरी गेट की तरफ) का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, "नई दिल्ली स्टेशन पर रिजर्व्ड यात्रियों के लिए यह होल्डिंग एरिया बनाया है। यहां एक कॉमन एरिया बन गया है, दिल्ली में एक एवरेज 5 लाख यात्रियों का आवागमन होता है और इस समय पीक समय पर 8 लाख यात्रियों का आवागमन रहता है। 8 लाख यात्रियों के लिए अधिक स्पेशल ट्रेन और RPF की तैनाती की गई है, इस बार करीब 700 से अधिक कैमरा लगाए गए हैं।"

प्रमुख खबरें

Tarun Tejpal को Supreme Court से नहीं मिली राहत, रेप केस में 10 साल की सजा पर रोक से इनकार

दौलत राम कॉलेज यौन उत्पीड़न मामले में NCW सख्त, प्राचार्या से मांगी रिपोर्ट

Supreme Court का आदेश: केवल Salary देखकर उम्मीदवारों से नहीं छिन सकता OBC Reservation का लाभ

काजू कतली भूल जाएंगे! 10 गुना कम खर्च में बनाएं यह सुपर टेस्टी मूंगफली कतली, नोट करें रेसिपी