काजू कतली भूल जाएंगे! 10 गुना कम खर्च में बनाएं यह सुपर टेस्टी मूंगफली कतली, नोट करें रेसिपी

By एकता | Nov 06, 2026

दिवाली के त्योहार पर बाजार की मिठाइयों में मिलावट की खबरें अक्सर चिंता बढ़ा देती हैं। मावे और खोये में होने वाली मिलावट से बचने के लिए लोग अब घर पर ही शुद्ध और सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में काजू कतली जैसा स्वाद, कम बजट और ढेर सारे पोषण के साथ चाहते हैं, तो प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की कतली (Peanut Katli) सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह बनाने में बेहद आसान है और सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है।

मूंगफली कतली के लिए जरूरी सामग्री

मूंगफली: 2 से 3 कप (कच्ची)
मिल्क पाउडर: 2 बड़े चम्मच (क्रीमी टेक्सचर के लिए)
नेचुरल शुगर-फ्री स्वीटनर: 1 कप
पानी: 1/2 कप
देसी घी या तेल: 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच

इसे भी पढ़ें: Chef Kapil Sikaddar की अनोखी Recipe: दिवाली पर बनाएं Sesame Nut Royal Bars और मलाई स्टफ्ड क्रिस्पी रागी रोल

बनाने का आसान तरीका

मूंगफली भूनें और छिलका हटाएं: सबसे पहले एक कड़ाही में मूंगफली को धीमी आंच पर सूखा भून लें। जब छिलका आसानी से छूटने लगे, तो गैस बंद कर दें और मूंगफली को एक बड़ी प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद हाथों से मसलकर सारे छिलके अलग कर लें।

बारीक पाउडर तैयार करें: साफ की हुई मूंगफली को मिक्सी के जार में डालें। ध्यान रहे कि मिक्सी को लगातार न चलाएं, इसे 'पल्स मोड' पर रुक-रुक कर चलाएं ताकि मूंगफली से तेल न छूटे और सूखा पाउडर बने। अब इस पाउडर को छलनी से छान लें ताकि कोई बड़े टुकड़े न रहें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

चाशनी तैयार करें: एक कड़ाही में 1 कप शुगर-फ्री स्वीटनर और आधा कप पानी डालें। इसे धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक उबलने दें। जब चाशनी एक तार की बन जाए, तो समझें कि बेस तैयार है।

मिश्रण को पकाएं: अब तैयार चाशनी में धीरे-धीरे मूंगफली का पाउडर डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें। इसमें 1 छोटा चम्मच देसी घी डालें। जब यह मिश्रण पैन के किनारे छोड़ने लगे और एक जगह सिमटने लगे, तो तुरंत गैस बंद कर दें। मिश्रण को जरूरत से ज्यादा न पकाएं, नहीं तो कतली सख्त हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Winter Special: टमाटर सूप भूल जाएंगे, एक बार ट्राई करें यह क्रीमी आलू-फूलगोभी सूप

बेलें और शेप दें: एक प्लेट या ट्रे पर बटर पेपर बिछाकर उस पर थोड़ा घी लगा लें। अब तैयार मिश्रण को उस पर निकालें। हल्का ठंडा होने पर इसे हाथों से आटे की तरह चिकना गूंध लें। फिर ऊपर से एक और बटर पेपर रखकर बेलन की मदद से मनचाही मोटाई में बेल लें। अंत में चाकू की मदद से इसे काजू कतली की तरह डायमंड शेप में काट लें। आपकी टेस्टी, हेल्दी और मिलावट-मुक्त मूंगफली कतली तैयार है।

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में प्रदूषण बढ़ने पर GRAP 3 लागू, निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश