चाहिए गजब का निखार तो ग्लिसरीन की मदद से बनाएं ये मास्क

By मिताली जैन | Feb 15, 2026

हम सभी गजब का निखार पाना चाहती हैं। ऐसे में अक्सर हम सभी महंगे फेशियल पर पैसे खर्च करने लग जाती हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि निखार पाने के लिए हजारों रुपये खर्च किए जाएं। कभी-कभी घर पर ही सिंपल इंग्रीडिएंट्स से आपकी स्किन दमक सकती हैं। ऐसा ही एक इंग्रीडिएंट है ग्लिसरीन। 

इसे भी पढ़ें: Night Skin Care Mistakes: Night Skin Care की ये 3 गलतियां छीन लेंगी चेहरे का Glow, वक्त से पहले दिखेंगी बूढ़ी

गुलाब जल और ग्लिसरीन से बनाएं ग्लो मास्क 

यह मास्क आपको इंस्टेंट फ्रेश लुक देता है। जहां ग्लिसरीन त्वचा के अंदर नमी को लॉक करता है, वहीं गुलाब जल रेडनेस को शांत करता है और एक फ्रेशनेस लेकर आता है। आवश्यक सामग्री

1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन

1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

इस्तेमाल कैसे करें

सबसे पहले एक कटोरी में ग्लिसरीन और गुलाब जल मिक्स करें।

अब चेहरे को साफ करें और इसे अप्लाई करें। 

15-20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

बेसन और ग्लिसरीन से बनाएं मास्क 

अगर आपकी स्किन डल है तो ऐसे में आप बेसन और ग्लिसरीन से मास्क बनाएं। जहां बेसन डेड स्किन को धीरे से हटाता है, वहीं ग्लिसरीन रूखापन नहीं आने देता।

आवश्यक सामग्री

1 बड़ा चम्मच बेसन

आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन

गुलाब जल / दूध (पेस्ट बनाने के लिए)

कैसे इस्तेमाल करें

सबसे पहले सभी इंग्रीडिएंट्स को मिक्स करें।

अब चेहरे को वॉश करें और मास्क लगाएं।

इसे सेमी-ड्राई होने दें और फिर नरम हाथों से मसाज करके धो लें।  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Amit Shah कहाँ छिपे हैं? KC Venugopal का सवाल, दिल्ली-बिहार हिंसा पर संसद में हंगामा

दिल्ली उच्च न्यायालय: जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवाएं बंद करने के खिलाफ दायर याचिका वापस ली गई

ललितपुर में महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Pellet Gun के समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti ! Omar Abdullah ने भड़कते हुए साध दिया तगड़ा निशाना