Night Skin Care Mistakes: Night Skin Care की ये 3 गलतियां छीन लेंगी चेहरे का Glow, वक्त से पहले दिखेंगी बूढ़ी

Night Skin Care Mistakes
Creative Common License

कई बार हमारी त्वचा की उम्र कुछ ही महीनों में 5 साल से ज्यादा लगने लगती है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक फ्रेश, यंग और हेल्दी दिखे, तो आपको नाइट स्किन केयर में की जाने वाली गलतियों को समय से सुधार लेना चाहिए।

रात का समय त्वचा के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि रात के समय त्वचा खुद को रिपेयर और रिन्यू करती है। लेकिन अगर आप नाइट स्किन केयर में कुछ छोटी-छोटी गलतियां करती हैं, तो आपकी त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। आपके द्वारा की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियों का नतीजा यह होता है कि फाइन लाइन्स, पिंपल्स, झुर्रियां और डलनेस तेजी से बढ़ने लगती है।

कई बार हमारी त्वचा की उम्र कुछ ही महीनों में 5 साल से ज्यादा लगने लगती है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक फ्रेश, यंग और हेल्दी दिखे, तो आपको नाइट स्किन केयर में की जाने वाली गलतियों को समय से सुधार लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Glowing Skin Tips: भूल जाएं महंगे Beauty Products, ये 10 Natural Tips सर्दियों में देंगे Flawless Glowing Skin

न करें ये गलतियां

पहली गलती

रात को मेकअप या फिर गंदगी के साथ सो जाना त्वचा के लिए सबसे बड़ी गलती होती है।

इससे त्वचा को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिससे स्किन का नेचुरल रिपेयर प्रोसेस रुक जाता है।

इसका असर आपकी स्किन पर इस तरह से होता है कि चेहरे पर ब्लैकहेड्स, पिंपल्स और व्हाइटहेड्स बढ़ने लगते हैं।

अगर आप लगातार ऐसा करते हैं, तो त्वचा डल हो जाती है और झुर्रियां भी जल्दी नजर आने लगती हैं।

दूसरी गलती

मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम न लगाना भी स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना सकता है।

कई लोगों को लगता है कि ऑयली स्किन को क्रीम की जरूरत नहीं होती, लेकिन ये सोच गलत है।

रात के समय स्किन को नमी और पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

अगर स्किन को मॉइस्चराइज नहीं किया जाए, तो वह ड्राई, रफ और बेजान दिखने लगती है।

नमी की कमी से फाइन लाइन्स और एजिंग के लक्षण जल्दी दिखाई देने लगते हैं।

तीसरी गलती

रात के समय गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन को नुकसान पहुंचता है।

अधिक केमिकल वाले या फिर बहुत ज्यादा हार्श फेसवॉश और क्रीम के यूज से स्किन के नेचुरल बैरियर कमजोर होते हैं।

इससे त्वचा सेंसिटिव हो जाती है और जलन, रेडनेस और एलर्जी की समस्या होती है।

लंबे समय में त्वचा का ग्लो खत्म होने लगता है।

कैसे करें स्किन केयर

नाइट स्किन केयर रूटीन के लिए सोने से पहले फेस को अच्छे से साफ करें। जिससे कि चेहरे से सारी गंदगी और मेकअप हट जाए।

फिर स्किन टाइप के हिसाब से नाइट क्रीम या जेल लगाएं। जिससे कि त्वचा को रातभर नमी और पोषण मिल सके।

सप्ताह में दो से तीन बार सीरम या टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पोर्स साफ होते हैं और आपकी स्किन भी ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़