Summer Body Odour को कहें Bye-Bye, घर पर बनाएं ये कमाल का Natural Powder

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 23, 2026

गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में स्किन पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। गौरतलब है कि धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण हमारी स्किन डल हो जाती है। रंगत डाउन हो जाती है। समर सीजन में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है तो पसीने के कारण होती है। जिसके लिए लोग बाजारों से महंगे-महंगे परफ्यूम या पाउडर खरीदते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल पाया जाता है।  क्या आप ने कभी सोचा है कि आप घर पर भी पाउडर बना सकती हैं, वो भी किसी केमिकल के बिना, जानें कैसे आपको बताते हैं। 

- 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

3 चम्मच आरारोट पाउडर

1 चम्मच सौंफ पाउडर

2 चम्मच गुलाब पाउडर

इन सभी चीजों को एक ही चम्मच लेना है, जिससे माप एकदम सही होना चाहिए। आपको बताते चलें कि ये सभी चीजें स्किन के लिए हल्की होती हैं और पसीना कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं।

कैसे बनाएं ये पाउडर?

इस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ बाउल लें। इसके बाद सभी चीजों को ऊपर बताई गई मात्रा के अनुसार में डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। जिससे एक स्मूद पाउडर तैयार हो जाए। अब इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

जब भी आप नहाकर आएं या पसीना ज्यादा आए तो इस पाउडर को अंडरआर्म्स या जहां पर अधिक पसीना हो, वहां पर इसको लगा सकते हैं। ये पाउडर स्किन को ड्राई रखता है और बदबू को कम करने में मदद करता है।

जानें इसके फायदें?

- मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्सट्रा ऑयल और पसीना एब्जॉर्ब करता है। 

- अरारोट पाउडर नमी को कंट्रोल करता है और स्किन को भी ड्राई रखता है।

- सौंफ पाउडर में  खुशबू आती है, यह बदबू को दूर करता है। 

- इसके साथ ही गुलाब पाउडर आपकी स्किन को फ्रेश और सुगांधित बनाकर रखेंगा। 

इन बातों का रखें ख्याल

- जब आप पाउडर को लगाएं तो स्किन को क्लीन और ड्राई कर लें।

- यदि आपकी स्किन सेंसिटिव अधिक है, तो पहले पैच टेस्ट कर लें।

- ध्यान रखें कि इस पाउडर को आंखों या चोट वाली जगह पर न लगाएं। 

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव