Dark Circles और झुर्रियों की छुट्टी! यह Homemade Anti-Aging जेल लौटाएगा आंखों की खोई रौनक

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 20, 2026

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही त्वचा में कसाव कम होने लगता है और सबसे पहले इसका असर आंखों के आस-पास दिखना शुरु होता है। आमतौर पर मार्केट में कई प्रकार के आई जेल मिलते हैं, जो काले घेरों को कम करने और आंखों को चमकदार बनाने का दावा करते हैं। मगर इससे भी ज्यादा जरुरी है कि आंखों के आस-पास की त्वचा में झुर्रिया न हों। अब आप घर पर ही एक आई जेल को बना सकती है। आइए आपको बताते हैं कैसे आई जेल को बनाएं।

  - 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल

  - 1 छोटा चम्मच बादाम का पेस्ट

 - 1/2 छोटा चम्मच दूध

 - 1 विटामिन-ई कैप्सूल

 आई जेल बनाने की विधि

  - इसके लिए बादाम को घिस कर उसका अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें।

 - अब इस पेस्ट में थोड़ा दूध मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

 - फिर आप इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल को डाल दें।

 - इस मिश्रण को अब अच्छे से मिक्स कर लें और एक कांच की शीशी में भर लें।

 - यह लीजिए आपका आई जेल तैयार है। इसे आप रात में सोते समय आंखों के आस-पास लगाकर हल्की मसाज दे सकती हैं।

कैसे लगाएं आई जैल

  - इसको लगाने के लिए अपने चेहरे को साफ कर लें। अगर मेकअप या काजल लगा है तो इसको हटा दें।

 - अब जेल को अपनी उंगलियों की मदद से पोर में लें और आंखों के आस-पास उसे लगाएं।

  - इसके बाद आप उंगली को ही सर्कुलन मोशन में घुमाते हुए जेल को लगाएं और 2 मिनट तक आंखों की मसाज करें। 

 - फिर आप जेल को आंखों के पास लगाकर सो जाएं।

आई जेल के फायदे

  - यह होममेड आई जेल में एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और स्किन टाइटनिंग में मदद करता है।

 - बादाम में पाए जाने वाले विटामिन-A और विटामिन-E त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व स्किन को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों की गहराई धीरे-धीरे कम होने लगती है और त्वचा अधिक स्मूद व हेल्दी दिखती है।

 - इस आई जेल का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं।

 - इस जेल को लगाने से आंखों की पफीनेस की समस्या कम हो जाती है। यह होममेड आई जेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। यह त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। 

प्रमुख खबरें

Vat Savitri Vrat 2026: पति की लंबी आयु के लिए Vat Savitri Vrat 2026 पर करें यह खास Upay, जानें बरगद Puja का सही समय

थकी-हारी, आंखों के नीचे चोट... Trial में हार के बाद Nikhat Zareen ने सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

Tamil Nadu का Textile Industry संकट में, CM विजय की केंद्र से मांग- Cotton पर Import Duty हटाएं

Global Stage पर भारत का संतुलित रुख, BRICS में S Jaishankar ने दी कूटनीति की नसीहत