By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022
इंडियन वेल्स, नोवाक जोकोविच ने बीएनपी परीबस ओपन में पुरूषों के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है लेकिन देखना यह है कि उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति मिलती है या नहीं। जोकोविच ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है जबकि अमेरिका में प्रवेश के लिये यह अनिवार्य है। टूर्नामेंट के अधिकारियों ने कहा है कि इंडियन वेल्स में भाग लेने के लिये टीके के डोज लगे होना जरूरी हैं।