दिल्ली के अनुभवी फुटबॉल प्रशासक और हिंदुस्तान एफसी के मालिक डीके बोस का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

नयी दिल्ली।अनुभवी फुटबॉल प्रशासक और हिन्दुस्तान एफसी के मालिक दिलीप कुमार बोस का कोविड-19 से जूझने के बाद स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया। बोस का शनिवार शाम वसंत कुंज के इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में निधन हुआ। उनकी उम्र 70 बरस से अधिक थी। बोस के परिवार के अधिकांश सदस्य इस समय इस घातक संक्रमण से जूझ रहे हैं। बोस के पिता का निधन 29 अप्रैल को हुआ और उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बोस कई वर्षों तक दिल्ली सॉकर संघ की कार्यकारी समिति का हिस्सा रहे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति