DK Shivkumar को कंट्रोल में रखने की कोशिश! कर्नाटक में उठी तीन और डिप्टी सीएम की मांग, सिद्धरमैया का आया बयान

By अंकित सिंह | Jun 26, 2024

कर्नाटक में तीन और उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग फिर से उठने के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज कहा कि कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम है। कुछ मंत्री वीरशैव-लिंगायत, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं को उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने की वकालत कर रहे हैं। फिलहाल वोक्कालिगा समुदाय से डीके शिवकुमार सिद्धारमैया कैबिनेट में सिर्फ उपमुख्यमंत्री हैं। सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, "आलाकमान जो भी फैसला करेगा वह अंतिम है।"

इसे भी पढ़ें: BS Yediyurappa in POCSO case | पोक्सो मामले में पूछताछ के लिए कर्नाटक पुलिस के समक्ष पेश हुए भाजपा के येदियुरप्पा

पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर कांग्रेस ने फैसला किया था कि शिवकुमार ‘एकमात्र’ उपमुख्यमंत्री होंगे। मंत्रियों की मांग पर नाराजगी जाहिर करते हुए शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि पार्टी इसका उचित जवाब देगी। शिवकुमार कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी हैं। शिवकुमार ने कहा, ‘‘अगर कोई कुछ कहता है तो आपलोग (मीडिया) उसे खबर बना देते हैं। कोई कुछ भी मांग करे पार्टी उसका उचित जवाब देगी...।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी