DMK के मुखपत्र ने पुलिस को दिया सुझाव, क्या बीजेपी-RSS पेट्रोल बम हमले करवा रही है, की जाए जांच

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2022

देशभर में पीएफआई पर एनआईए के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद से तमिलनाडु में बीजेपी नेताओं पर बीते कुछ दिनों में 11 हमले हो चुके हैं। इन सभी मामलों में पुलिस की स्पेशल टीमें जांच कर रही हैं और 350 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की भी खबर है। इनमें पीएफआई और एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वहीं तमिलनाडु की घटनाओं को लेकर डीएमके ने बीजेपी और आरएसएस को ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। डीएमके ने अपने मुखपत्र मुरासोली पर एक पूरे पेज के लेख में बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए हैं। मुरासोली ने दावा किया कि ऐसे उदाहरण केवल आरएसएस के असली रंग दिखाते हैं। जैसा कि पुलिस ने अपराधों से संबंधित कई गिरफ्तारियां की हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात दौरे के दौरान बोले CM केजरीवाल, कांग्रेस को वोट दिया तो सोनिया का बेटे और बीजेपी को वोट दिया तो अमित शाह के बेटे की होगी तरक्की

डीएमके ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा और आरएसएस किसी भी स्तर तक गिर जाएंगे और पुलिस को उपरोक्त मामलों पर विचार करना चाहिए। असली दोषियों का पता लगाना चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा करना चाहिए। वहीं इस दावे का खंडन करते हुए भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि पीएफआई और एसडीपीआई भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Island Grounds में छात्रों से संवाद करेंगे Rahul Gandhi, NEET पर होगी चर्चा

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी