कैब के खिलाफ DMK का प्रदर्शन, फाड़ी विधेयक की प्रतियां, हिरासत में लिए गए स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

चेन्नई। द्रमुक युवा इकाई के नेता उदयनिधि स्टालिन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यकर्ता यहां एक सड़क को बंद करने की कोशिश कर रहे थे। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सैदापेट में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कई कार्यकर्ता इस विधेयक की प्रति फाड़ते हुए भी दिखे।

इस कानून में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों - हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। विरोध प्रदर्शन की वजह से यातायात प्रभावित रहा। बाद में संवाददाताओं से द्रमुक की युवा इकाई के सचिव ने कहा कि कैब ‘‘अल्पसंख्यकों और श्रीलंका के तमिलों के खिलाफ’’ है। उन्होंने कहा कि जब तक इस विधेयक को वापस नहीं लिया जाता है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति भी इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर