DMK ने नई शिक्षा नीति, EIA मसौदा और UPSC परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

चेन्नई। द्रमुक ने बुधवार को पार्टी की आम सभा में कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 (एनईपी) को लागू नहीं करने और पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना मसौदा (ईआईए) को वापस लेने की मांग की। पार्टी ने 2019 के केंद्रीय लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ‘अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के सामाजिक न्याय के अधिकार को छीनने ‘ की निंदा की और जांच की मांग की। पार्टी के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एनईपी का विरोध किया और बताया कि इस नीति के कई प्रस्ताव प्रतिगामी हैं और राज्यों के लिए अपमानजनक हैं और यह शिक्षा का केंद्रीकरण करता है। 

प्रमुख खबरें

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट

US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती

Poonch में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल हुए

Nepal Flood में भारी तबाही और Delhi H1N1 मामलों समेत रात नौ बजे के मुख्य समाचार