पाकिस्तान में हिंदू छात्रा के शरीर और कपड़ों पर मिले पुरुष के डीएनए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

लाहौर। पाकिस्तान में दंत चिकित्सा की एक हिंदू छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके शव और कपड़ों पर एक संदिग्ध पुरुष का डीएनए नमूना है। कॉलेज प्रशासन ने पहले इस मौत को आत्महत्या करार दिया था। नम्रता चंद बीबी सिंध प्रांत के लरकाना में आसिफा डेंटल कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता थीँ। छात्रा के दोस्तों ने 16 सितंबर को उसे मृत पाया था और उसके गले में फंदा लगा था। 

छात्रा का ताल्लुक गोटकी जिले से है जहां सितंबर में दंगा भड़का था। दरअसल, अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के एक स्कूल प्रधानाध्यापक पर ईशनिंदा का आरोप लगा था, जिसके बाद दंगा भड़का था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित छात्रा के दो सहपाठियों मेहरान अबरो और अली शान मेमन को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि अबरो ने यह स्वीकार किया है कि वे दोनों संबंधों में थे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, ईरान के Mohammadreza ने तोड़ा रिकॉर्ड

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद