शारदीय नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना रुष्ट हो जाएंगी मां दुर्गा

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 13, 2025

सनातन धर्म में नवरात्रि त्योहार का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो देवी दुर्गा की आराधना और पूजा के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। पूरे भारत में मां दुर्गा के पंडाल जगह-जगह पर लगे रहते हैं। इसके साथ ही डांडिया नाइट्स और गरबा भी किया जाता है। माना जाता नवरात्रि में जो व्यक्ति सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं, तो उसकी जिंदगी से सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं। लेकिन इस दौरान हड़बड़ी में कोई भी गलती न करें जिससे मां दुर्गा रुष्ट हो जाएं। इन गलतियों की वजह से मां दुर्गा निराश हो जाती है। आइए आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


भूलकर भी न करें ये गलतियां


- नवरात्रि के दौरान जिन लोगों ने व्रत रखा है वे लोग नींबू का सेवन गलती से भी नहीं करें।


- व्रत के दौरान कई लोग दोपहर में सो जाते हैं, ताकि एनर्जी बची रहें, जो कि गलत है। शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि में ऐसा नहीं करना चाहिए।


- शारदीय नवरात्रि में लेदर की चीजों का यूज नहीं करना चाहिए।


- नवरात्रि पर्व के समय बाल और नाखून को काटने से बचना चाहिए। इस दौरान  पुरुषों को शेविंग भी नहीं करनी चाहिए। 


- यदि आप नवरात्र में अखंड ज्योत जलाने की परंपरा करने वाले हैं, तो पूरी नवरात्रि में घर को खाली छोड़कर कहीं नहीं जाएं।


- जब आप मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान दें कि किसी भी चीज के लिए बीच में ना उठें। माना जाता है कि ऐसा करना शुभ नहीं होता है। कई बार होता है कि पूजा में शामिल करने के लिए किसी चीज को लाने के लिए लोग उठ जाते हैं। इसलिए पूजा शुरु करने से पहले ही आप सारा सामान रख लें।


- शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रत्येक दिन स्नान जरुर करें। पूरी तरह से स्वच्छ होने के बाद से ही मां दुर्गा की पूजा में शामिल हों।

प्रमुख खबरें

ओडिशा में राजनीतिक झड़प: बीजद कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया

लोकसभा 2024 के बाद अब 2026 की तैयारी, बीजेपी ने पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को सौंपी बड़ी राज्यों की जिम्मेदारी

यूरोप के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे ट्रंप! ऐसी क्या साजिश रच रहा अमेरिका?

Breaking News: शिमला में आग लगने से एक पुराना मकान जलकर खाक