Monsoon Health Tips । बारिश के मौसम में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं बीमार

By एकता | Jun 30, 2023

बारिश का मौसम शुरू होते ही गर्मी के तपिश भरे दिनों से राहत मिल जाती है। सिर्फ राहत ही नहीं ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है, जो बहुत से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। मानसून के महीनों में लोग सबसे ज्यादा बीमार होते हैं क्योंकि इस दौरान संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है। संक्रमण और बीमार होने से बचने के लिए लोगों को अच्छी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। हालाँकि, इसके बावजूद भी लोग बीमार पड़ जाते हैं। ऐसा क्यों? दरअसल, मानसून के महीनों में पोषण का ध्यान रखना जरुरी है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्ध ऐसे हैं, जिनका इस सीजन में सेवन नहीं करना चाहिए। चलिए इन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं-

स्ट्रीट फ़ूड से करें परहेज- बारिश के मौसम में स्ट्रीट फ़ूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में बारिश के कारण हर तरफ गंदगी हो जाती है, जिसकी वजह से स्ट्रीट फ़ूड प्रदूषित हो जाते हैं। प्रदूषित स्ट्रीट फ़ूड का सेवन करने से पेट ख़राब हो सकता है। गंभीर समस्या की बात करें तो स्ट्रीट फ़ूड फूड पॉइज़निंग का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: Yoga For Eyes । लंबी स्क्रीन टाइम से खराब हो रही हैं आंखें? घबराए नहीं, योग में छुपा हुआ है इसका समाधान

पत्तेदार सब्जियों का करें संभलकर सेवन- बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों को खाते समय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल, इस मौसम में इन सब्जियों में कीड़ें लग जाते हैं, जिनका सेवन करने से आप बीमार हो सकते हैं। इसके अलावा बारिश के पानी की वजह से ये सब्जियां भी प्रदूषित हो जाती है। इसलिए इनको अच्छे से देखकर और साफ़ कर के ही खाएं।

तली हुई चीजों का कम करें सेवन- मानसून के मौसम में बरसात होते ही लोगों का चार और पकोड़ों का सेवन करने का मन करने लगता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मौसम में तली हुई चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। मानसून में आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए आपको गैस, एसिडिटी, सूजन, मतली, उल्टी, पेट की परेशानी, ऐंठन, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Sugar Cravings । मीठा खाने की लत से हो सकती है डायबिटीज, इन चीजों के सेवन से नियंत्रित करें शुगर क्रेविंग

डेयरी उत्पादों का सेवन करना भी सुरक्षित नहीं- बारिश के मौसम में दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में हवा में नमी हो जाती है, जिसकी वजह से डेयरी उत्पादों में बैक्टीरिया ज्यादा विकास होने लगता है और वो ख़राब हो जाते हैं। ख़राब दूध, पनीर जैसी चीजों का सेवन करने से पेट का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार निवेश के नाम पर 74 लाख की Cyber Fraud, बैंक खाते देने वाले 9 आरोपी Telangana में पकड़े गए

Food Cravings से समझें शरीर के संकेत, Healthy Snacks में 250 Calories का रखें नियम

खुद लौटना चाहती हैं Sheikh Hasina, पर नया Passport न देकर वापसी टाल रहा ढाका

Love Horoscope For 20 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन