Food Cravings से समझें शरीर के संकेत, Healthy Snacks में 250 Calories का रखें नियम

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 20, 2026

अक्सर मील्स के बीच लंबा गैप होने के क्रम में कुछ न कुछ खाने का मन जरुर करता है। शाम के समय सबसे ज्यादा क्रेविंग होती है। इस दौरान आप कई तरह के स्नैक्स का सेवन करते हैं। हालांकि, आप स्नैक के लिए क्या चूज करते हैं यह आपकी सेहत को दर्शाता है।

अमेरिका में हुए मार्केट रिसर्च बताते हैं कि ज्यादातर लोग स्नैक्स में क्रैकर्स, केक, सीड्स, नट्स या चाय जैसी चीजें लेना पसंद करते हैं। आपको स्नैकिंग का बिहेवियर भी काफी कुछ तय करता है, आइए आपको बताते हैं हेल्दी स्नैकिंग के क्या तरीके हैं।

जब आपकी बॉडी मांगे मीठा या नमकीन

शुगर क्रेविंग- ज्यादात एनर्जी लो महसूस होने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है।

नमकीन स्नैक्स- जब आप तनाव या डिहाइड्रेशन की स्थिति में होते हैं, तो आपको नमकीन स्नैक्स खाने का मन करता है।

जब मन करे चॉकलेट का- बॉडी में मिनरल्स की कमी या फिर हार्मोन्स के असंतुलन के कारण से मूड बिगड़ने पर चॉकलेट्स खाने की इच्छा होती है।

कुछ क्रंची खाना- हालांकि, ऐसा तब होता है, जब आपको लगातार कोई काम करते हुए या यूं ही बोरियत फील होती है।

देर रात स्नैकिंग- भले ही आपने दिन में अच्छी तरह खाना खाया है, लेकिन आपकी नींद का साइकिल बिगड़ा हुआ है।

ये हो सकते हैं हेल्दी ऑप्शन

अगर आपको क्रेविंग हो, तो नीचे बताए हुए हेल्दी ऑप्शन को चूज कर सकते हैं-

- कुछ क्रंची खाने का मन करें, तो आप कच्ची सब्जियां, नट्स, सीड्स, होल ग्रेन क्रैकर्स, सेब ले सकते हैं।

- अगर आपको क्रीमी चीजों का सेवन करना है, तो आप पनीर, दही, हमस या एवोकोडो जैसे ऑप्शन को ट्राई कर सकते हैं।

- कटे हुए फल या डार्क चॉकलेट जैसी मीठी चीजों को सेवन कर सकते हैं।

- नमकीन चीजों का खाने का मन करें, तो आप काबुली चने या काले चने, नट्स ले सकते हैं।

कितना पोर्शन लेना सही है

ध्यान रखें कि स्नैक्स का उतना ही सेवन करें, जिससे आपकी क्रेविंग शांत हो जाए। इसका असर आपके अगले मील पर बिल्कुल न पड़े। अगले मील तक आप ज्यादा कैलोरी एड कर लेंगे। स्नैक्स खाने का सबसे अच्छा रुल यही है कि एक बार में 150-250 कैलोरी तक ले सकते हैं।

अपनी क्रेविंग को समझें, नकारें नहीं

आपको हमेशा कुछ फूड आइटम खाने क्रेविंग जरुर होती है। जैसे कि फिजिकल, इमोशनल और लाइफस्टाइल से संबंधित हो सकती है-

- पोषक तत्वों की कमी

- ब्लड शुगर में लगातार उतार-चढ़ाव

- हॉर्मोन्स और इमोशनल ट्रिगर्स

- नींद न पूरी न हो पाना

- डिहाइड्रेशन

ऐसे में एक्सपर्ट से बात करें

- यदि आपको बार-बार कुछ फूड आयटम को लेकर क्रेविंग होती है, तो आप किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे होंगे।

- इमोशनल ईटिंग की परिस्थिति में किसी मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल की सलाह जरुर लें।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार निवेश के नाम पर 74 लाख की Cyber Fraud, बैंक खाते देने वाले 9 आरोपी Telangana में पकड़े गए

खुद लौटना चाहती हैं Sheikh Hasina, पर नया Passport न देकर वापसी टाल रहा ढाका

Love Horoscope For 20 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Parandur Airport Project रोकने के खिलाफ Madras High Court ने तमिलनाडु सरकार को भेजा नोटिस