व्रत में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

By प्रिया मिश्रा | Jul 24, 2021

हिंदू धर्म में कई व्रत-त्योहार आते हैं। लोग अपनी आस्था के अनुसार अलग-अलग पर्व या दिनों पर व्रत रखते हैं। जल्द ही सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। सावन माह में सोमवार के दिन व्रत रखने का विशेष है महत्त्व है। माना जाता है कि सावन में सोमवार का व्रत रखने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। कुछ लोग व्रत तो रख लेते हैं लेकिन उन्हें व्रत रखने के नियमों के बारे में सही जानकारी नहीं होती है। ऐसे में व्रत अधूरा माना जाता है और इसका फल भी नहीं मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत में कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि व्रत में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए-

इसे भी पढ़ें: बुध करने जा रहे हैं कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

व्रत के दिनों में प्याज और लहसुन इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल प्याज और लहसुन को भी तामसिक भोजन माना जाता है इसलिए व्रत में इनका सेवन वर्जित होता है।

व्रत के दिनों में चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपका चावल खाने का मन कर रहा हो तो आप समां के चावल खा सकते हैं। व्रत में साधारण आटे के बजाय कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल करना चाहिए।

व्रत के दिनों में साधारण नमक की बजाय सेंधा नमक खाना चाहिए। दरअसल, व्रत में हमारे शरीर को सोडियम की सख्त जरूरत होती है और सेंधा नमक से इस कमी को पूरा किया जा सकता है।

अगर आप शुक्रवार को संतोषी माता का व्रत रखते हैं तो उस दिन खट्टा ना खाएं। संतोषी माता के व्रत में खट्टी चीजों का सेवन करना वर्जित माना जाता है। इस दिन टमाटर, नींबू और इमली जैसी चीजें ना खाएं।

इसे भी पढ़ें: प्रेम में आ रही है बाधा तो पहनें टोपाज रत्न, जानें इसे पहनने के चमत्कारी लाभ

कई लोग व्रत के खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें हल्दी, गर्म मसाला, हींग आदि डालते हैं। लेकिन यह सभी चीजें व्रत के दिनों में वर्जित मानी जाती हैं। आप व्रत में जीरा, अजवायन, हरी इलायची और लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कुछ लोग व्रत के दिनों में कोल्डड्रिंक का सेवन करते हैं। लेकिन व्रत में कोल्ड ड्रिंक या पैक्ड जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

व्रत में मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, मांसाहारी भोजन को तामसिक भोजन माना जाता है और व्रत में सात्विकता का पालन करना चाहिए। इसलिए व्रत में मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन करने से बचें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut