भाई की सुख-समृद्धि के लिए रक्षा बंधन की थाली में इन चीज़ों को रखना ना भूलें

By प्रिया मिश्रा | Aug 06, 2022

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन त्यौहार का खास महत्व है। यह दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी और खुशहाल ज़िंदगी की कामना करती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बन्धन का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 11 अगस्त 2022 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन की पूजन थाली में कुछ चीज़ें जरूर होनी चाहिए। माना जाता है कि इन सभी चीज़ों को रक्षाबंधन की पूजन थाली में शामिल करने से भाई की आयु लंबी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन सामग्रियों के अलावा आप अपने भाई के लिए कोई उपहार भी रख सकती हैं।  

रक्षाबंधन की पूजन थाली में रखें ये सामग्री

राखी

भाई के सिर पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा या रुमाल

कुमकुम और अक्षत

सूखा नारियल

गंगा जल से भरा हुआ एक कलश

दीपक

मिठाई

इसे भी पढ़ें: इस बार रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, 11 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ - 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 

पूर्णिमा तिथि समाप्त - 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक

शुभ समय - 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक

अमृत काल - शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक

राहुकाल-11 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक

भद्रा काल की समाप्ति- रात 08 बजकर 51 मिनट पर 

भद्रा पूंछ- 11 अगस्त को शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक 

भद्रा मुख - शाम को 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात 8 बजे तक

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Kerala Governor ओम प्रकाश माथुर और CM सतीशन ने दी Diwali की शुभकामनाएं

Tamil Nadu में भारी बारिश के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों संग मनी Diwali

Punjab Police ने Ethiopia से डिपोर्ट कराया गैंगस्टर Gurwinder Afridi, 5 लाख का था इनाम

Delhi Police ने दिवाली पर बढ़ाई सुरक्षा, 15 जिलों में High Alert