मंत्री के ट्वीट पर सियासी बवाल, नहीं पता राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में अंतर

By सुयश भट्ट | Jan 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को अपने ही एक ट्वीट पर फजीहत का सामना करना पड़ गया। जिस ट्वीट को लेकर अरविंद भदौरिया की फजीहत हुई, वह ट्वीट खुद ही मंत्री जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की थी।

इसे भी पढ़ें:MP बच्चों के वैक्सीनेशन में पहले पायदान पर, 20 जनवरी तक लगने है वैक्सीन 

भदौरिया द्वारा ट्विट किये जाने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। खुद कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी भदौरिया के ट्विट को रीट्वीट करते हुए कहा कि मंत्री को राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अंतर तक नहीं पता है।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भदौरिया के ट्वीट पर पूरी बीजेपी पर निशाना साधा है। नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी की कथित राष्ट्रवाद की विचारधारा को फर्जी करार देते हुए कहा कि ख़ुद को राष्ट्रवादी बताने वाली पार्टी के मध्यप्रदेश के इन वरिष्ठ मंत्री जी को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अंतर भी नही पता?

इसे भी पढ़ें:जेल में बंद कैदी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रीय, जेल प्रबंधन पर खड़े हुए सवाल 

आपको बता दें कि वीडियो में अरविंद भदौरिया सहित शिवराज कैबिनेट के अन्य मंत्री कैबिनेट बैठक से पूर्व वंदे मातरम गाते नज़र आ रहे थे।

लेकिन अरविंद भदौरिया ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा था कि वे और उनके कैबिनेट साथी राष्ट्रगान गा रहे हैं। ट्वीट और वीडियो वायरल होते ही अरविंद भदौरिया ने कोई स्पष्टीकरण देने के बजाय अपने ट्वीट को डिलीट कर लेना ही ज़्यादा मुनासिब समझा।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda