किसी तरह का दुस्साहस ना करे भारत: पाक सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2018

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत को किसी तरह का दुस्साहस नहीं करना चाहिए और देश के परमाणु हथियारों का खास मकसद पूर्व से आने वाले किसी भी खतरे को नाकाम करना है। पाकिस्तानी सेना की यह टिप्पणी भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा हाल में की गयी उस टिप्पणी के बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि सेना पाकिस्तान के ‘‘परमाणु हथियारों के झांसे’’ का जवाब देने के लिए और सरकार के कहने पर किसी भी अभियान के लिए सीमा पार करने को तैयार है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारत को किसी तरह का दुस्साहस करने के खिलाफ आगाह किया। उन्होंने सरकारी चैनल पीटीवी से कहा, ‘‘यह उनको चुनना है। अगर वे हमारा संकल्प देखना चाहते हैं तो कोशिशें कर खुद देख लें।’’ गफूर ने कहा कि पाकिस्तान के पास खासतौर पर पूर्व से आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए विश्वसनीय परमाणु क्षमता है।

 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लेकिन हमें लगता है कि यह कोई विेकल्प नहीं है, बल्कि प्रतिरोधक क्षमता का हथियार है। उन्हें हमारी विश्वसनीय परमाणु हथियार प्रतिरोधक क्षमता रोक रही है क्योंकि दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध की गुंजाइश नहीं है।’

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी