गूगल पर न करें इन 5 चीजों को सर्च, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 03, 2022

गूगल जानकारी का बहुत अच्छा माध्यम माना जाता है। आप आजाद रूप से गूगल पर कुछ भी सर्च करके पढ़, सुन या देख सकते हैं। करोड़ों लोग गूगल पर रोज कुछ ना कुछ सर्च करके उसके बारे में जानकारी हासिल करते हैं। गूगल स्वतंत्र रूप से हमें कुछ भी सर्च करने की सुविधा देता है। लेकिन यह सिक्योरिटी को लेकर भी बहुत चौकन्ना रहता है। गूगल समय-समय पर अपनी पॉलिसी अपडेट करता रहता है। नए साल पर गूगल पर आप इन 5 चीजों को कभी भूल कर भी सर्च ना करें, वरना आपको समस्या हो सकती है।


 चाइल्ड पोर्न

 भारत सरकार ने चाइल्ड पोर्न को लेकर बहुत सख्त नियम कानून बनाए हैं। इसे नजरअंदाज करके अगर आप गूगल पर इससे जुड़ी किसी भी तरह की सामग्री सर्च करते हैं तो यह गैरकानूनी है। इसके लिए आप को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। सरकार द्वारा बनाए गए पोक्सो एक्ट के सेक्शन 14 के तहत चाइल्ड पोर्न देखना और उसको शेयर करने को कानूनन अपराध की श्रेणी में रखा गया है। ऐसा करने वाले व्यक्ति को कम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 7 साल तक की सजा हो सकती है।


 ट्रोलिंग

 किसी भी दुष्कर्म पीड़िता का नाम और उसकी फोटो को ऑनलाइन शेयर करना कानूनन जुर्म है। सुप्रीम कोर्ट ने भी छेड़छाड़ या दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीरें और वीडियो जारी करने को गैर कानूनी कहा  है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी पीड़िता की पहचान उजागर नहीं कर सकता। अगर कोई इस तरह की हरकत करता है तो उसे जेल जाना पड़ेगा।


 फिल्म लीक करने पर

 रिलीज से पहले किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी फिल्म को लीक करना या पाइरेसी फिल्म को डाउनलोड करना कानूनन जुर्म है। आपको बता दें कि, मौजूदा सरकार ने सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 में संशोधन कर दिया है। इस फैसले के तहत अब फिल्म पाइरेसी को एक संजीदा जुर्म माना जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे कम से कम 3 साल की सजा और 10 लाख रुपये तक फाइन देना होगा।


 गर्भपात के तरीके

 आप भूल कर भी गूगल पर गर्भपात के तरीके ना खोजें। आपको पता है कि बिना डॉक्टर की इजाजत के गर्भपात करना गैर कानूनी है। ऐसे भी कई मामले देखे और सुने गए हैं जहां सुप्रीम कोर्ट से गर्भपात करने की इजाजत मांगी गई है। किसी बीमारी से ग्रसित महिला को डॉक्टरों के मशवरे से गर्भपात की इजाजत सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी दी गई है। आप भी गूगल पर गर्भपात के तरीके को  सर्च न करें यह गैरकानूनी है। इसके लिए आप को जेल भी हो सकती है।

 

निजी तस्वीरें और वीडियो ना करें शेयर

 गूगल या किसी भी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना इजाजत आप किसी की वीडियो या फोटो को शेयर ना करें। ऐसा करना कानूनी रूप से अपराध है। ऐसा करने वाले व्यक्ति को सजा हो सकती है उसे साइबर क्राइम की धाराओं के तहत किसी की निजी फोटो या वीडियो को शेयर करने के लिए जेल भी भेजा जा सकता है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20I Cricket में Ishan Kishan का गदर, जड़ा भारत का पांचवां सबसे तेज शतक, देखें पूरी List

Budget 2026 में लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज, Reform Express के साथ किसानों, युवाओं पर जोर

Top 10 Breaking News | 1 February 2026 | बजट से लेकर ईरान तेल खरीद बंद करने तक- आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Union Budget 2026: हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद आधा हुआ बांग्लादेश का पैसा, क‍िसकी भरी झोली?