मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ पर बोले संजय राउत, राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी मत देना, हम बंटी-बबली के स्वागत के लिए तैयार

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2022

मुंबई के निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी व सांसद नवनीत राणा व शिवसेना के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। नवनीत राणा के हनुमान चालीसा पाठ पर संजय राउत का बयान सामने आया है। राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि बाहर का कोई व्यक्ति आकर मातोश्री में घुसने की बात करेगा तो शिवसैनिक चुप बैठेंगे क्या? ऐसा कभी नहीं होगा।

संजय राउत ने कहा कि अगर आप हमारे घर तक पहुंचने की कोशिश करेंगे तो हमें जैसे को तैसा करने का अधिकार है। उसी अंदाज में जवाब देने का। इसके साथ ही राउत ने कहा कि धमकी मत देना राष्ट्रपति शासन लगाने की, कानून व्यवस्था खराब करने का काम आप लोग कर रहे हो। उन्होंने कहा कि मुंबई में बंटी- बबली आ चुके हैं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए शिवसैनिक और मुंबई पुलिस सक्षम और मुस्तैद हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर हाई लेवल पॉलिटिक्स, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों का प्रदर्शन

सांसद नवनीत राणा की बिल्डिंग के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी हो गई है। उनका कहना है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया है कि शिवसैनिक बैरिकेड्स तोड़कर अंदर कैसे घुस गए। उन्होंने कहा कि उन्हें मातोश्री के बाहर जाने से कोई नहीं रोक सकता और वो अपनी बिल्डिंग के बाहर जाएंगी और मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी करूंगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सिर्फ लोगों को जेल में डालना जानते हैं। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण