By अनुराग गुप्ता | Mar 29, 2022
नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीएमसी नेता भाजपा समर्थकों को खुल्लम-खुल्ला धमकी दे रहे हैं।
ममता पर बरसे मालवीय
अमित मालवीय ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती भाजपा मतदाताओं और समर्थकों को खुली धमकी देते हुए कह रहे हैं कि वे घरों से बाहन न निकलें और वोट न दें, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। इसके साथ अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए लेकिन ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण देती हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद आसनसोल लोकसभा सीट खाली हो गई थी। यहां से ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके खिलाफ भाजपा ने अग्निमित्रा पॉल को टिकट दिया है।