प्लेऑफ की दौड़ में मुंबई के लिये SRH के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

अबुधाबी। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल प्लेआफ में जगह बनाने के लिये शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मैच में हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराने के बाद मुंबई अब 13 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। उसका नेट रनरेट माइनस 0.048 है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स का रनरेट प्लस 0 . 294 है जो 13 मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। उसका सामना शारजाह में गुरूवार को राजस्थान रायल्स से होगा। रॉयल्स को हराने पर केकेआर के 14 अंक हो जायेंगे और उनका रनरेट भी बेहतर होगा। ऐसे में मुंबई जीत भी जाती है तो उसके लिये क्वालीफाई करना मुश्किल होगा क्योंकि केकेआर और उसके नेट रनरेट में काफी अंतर है। यह पूछने पर कि क्या सनराइजर्स जैसी टीम से आखिरी मैच खेलने का फायदा मिलेगा, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था ,‘‘ सभी आठ टीमें एक दूसरे को हरा सकती है। अच्छी बात यह है कि केकेआर का मैच हमसे पहले है तो हमें पता है कि क्या करना है।’’

इसे भी पढ़ें: विश्व कप निशानेबाजी: महिलाओं की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हासिल किया गोल्ड

जैसन रॉय , अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद और रिधिमान साहा से भी सहयोग की दरकार होगी। मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड , मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट। सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वार्नर, मनीष पांडे, शेरफेन रदरफोर्ड, रिद्धिमान साहा , श्रीवत्स गोस्वामी, राशिद खान, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, उरमान मलिक, बासिल थम्पी, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, अब्दुल समद, जे सुचित, जेसन होल्डर, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान, जैसन रॉय। मैच शाम 7 . 30 से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा