शैम्पू को भूल जाओ, इन 5 देसी चीजों से करें Scalp Cleaning, बाल होंगे सिल्की और स्मूद

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 09, 2024

बालों की सही ढंग से केयर की जाए तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आमतौर पर महिलाएं बालों की देखभाल सही से नहीं करती तभी बालों की शाइन चली जाती है। जब हम केमिकल युक्त शैम्पू यूज करते हैं तो स्कैल्प ड्राई हो जाता है। जिससे बालों की खूबसूरती खत्म हो जाती है। ज्यादातर शैम्पू में सल्फेट और अन्य हानिकारक केमिकल होते हैं जो बालों की झड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। स्कैल्प पर गंदगी जमा होनी की वजह से हेयर फॉलिकल्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिस वजह से बाल झड़ने लगते हैं। इसके साथ ही बालों का पोषण खत्म हो जाता है। इन्हीं वजहों से दो मुंह बाल हो जाते हैं और रुखे नजर आते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे Natural Hair Cleansers के बारे में बताने जा रहे हैं।

रीठा

रीठा में पाए जाने वाला सैपोनिन स्कैल्प में इकट्ठा ऑयल और गंदगी को साफ करता है और बालों को रुखा नहीं बनाता।  इसलिए इसका इस्तेमाल बालों के लिए किया जाता है। रीठा पाउडर में पानी मिलाकर, उसका एक पेस्ट बना लें। इस बात का ध्यान रखे कि पेस्ट अधिक गाढ़ा न हो। इसे बालों में लगाने के बाद कुछ समय के लिए छोड़कर दें और ठंडे पानी से धो लें। बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करे।

बेनटोनाइट क्ले

स्कैल्प में मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए बेनटोनाइट क्ले काफी मददगार साबित हो सकती है। लेकिन यह बाकी क्ले की तरह स्कैल्प के मॉइस्चर को खत्म नहीं करता है, जिससे बाल सिल्की नजर आते हैं। इस क्ले को कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखें, फिर इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं और कुछ मिनट तक बालों में रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धोएं।

शिकाकाई 

शिकाकाई भी बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह बालों के नेचुरल ऑयल को खत्म नहीं होने देता, जिससे बाल रुखे नहीं होते और सिल्की, स्मूद नजर आते हैं। अगर बालों में नेचुरल ऑयल मौजूद रहेगा तो कभी डैंड्रफ नहीं होगा और स्कैल्प में खुजली नहीं होगी। शिकाकाई स्कैल्प को नेचुरली क्लीन करता है।

मुलतानी मिट्टी 

मुलतानी मिट्टी के इस्तेमाल से बाल और भी खूबसूरत दिखने लगते हैं। मुलतानी मिट्टी का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर नहीं, बल्कि स्कैल्प की सफाई के लिए भी किया जाता है। यह हेयर फॉलिकल्स के पास की गंदगी को साफ करता है और स्कैल्प के ऑयल को भी कम करता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए मिट्टी को पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर इसका पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प में लगाकर मसाज करें और पानी से धो लें।

बेसन

बेसन स्कैल्प को साफ करने के साथ-साथ बालों को पोषण देता है। क्योंकि बेसन में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए, बेसन  लें और उसमें दही और नींबू का रस मिलाएं। दही और नींबू डैंड्रफ साफ करता और बालों को शाइनी बनाने में मदद करते हैं। इस पेस्ट का बालों में लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।

प्रमुख खबरें

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा

हनुमान प्रतिमा ने ट्रंप को हराया! 36 साल बाद अमेरिका में मचा हड़कंप

Dhanteras पर सोने-चांदी की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान, GJC ने दी जानकारी