शनिवार के दिन करें यह 4 आसान टोटके, शनि देव और हनुमानजी की बरसेगी कृपा

By कमल सिंघी | Feb 25, 2020

शनिवार का दिन भगवान शनि देव का रहता हैं। लेकिन अधिकांश लोगो को यह कम ही पता होगा की शनिवार का दिन श्रीराम भक्त और अत्यंत बलशाली भगवान हनुमानजी का भी रहता हैं। जिस भी व्यक्ति पर इन दोनों की कृपा हो जाएं वह भवसागर पार हो जाता हैं। शनि देव की दृष्टि से मनुष्य धन-धान्य से पूर्ण हो जाता हैं तो महाबली हनुमान की दृष्टि से मनुष्य के दुश्मन अपने आप खत्म होते जाते हैं। शनिदेव और हनुमान जी की लाभकारी दृष्टि और उनका आशीर्वाद पाने हेतु शनिवार को यह 4 टोटके करें। जिससे आपके जीवन में बदलाव के साथ सारे दुःख दर्द दूर हो जाएंगे एवं अटका हुआ धन तथा धन लाभ मिलने लगेगा। आज हम आपको यह 4 टोटके बता रहें हैं जिन्हें आप शनिवार के दिन अवश्य करें।

पहला टोटका दूर करेगा साढ़ेसाती- 

भगवान शनि देव बड़े ही दयालु हैं। जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर आपको शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या या कोई अन्य दोष हो तो शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करके पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। यह आप हर शनिवार करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। याद रहें कि पीपल की परिक्रमा के दौरान आप "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जप अवश्य करें।


दूसरा टोटका खोलेगा आपके बन्द तकदीर के द्वार-

शनिवार को शनि देव के साथ ही भगवान हनुमानजी की भी पूजा करें। शनिवार की शाम को मछलियों को दाना डालें तथा चीटियों को आटा खिलाए। इससे शनि देव व हनुमानजी की कृपा से आपके भाग्य खुल जाएंगे। अगर आप पर कोई कर्ज हो या नौकरी में उन्नति नही हो रही हैं तो हर शनिवार को यह टोटका जरूर करें। इसका असर आपको जल्द ही देखने को मिलेगा।


तीसरा टोटका बढ़ाएगा आपका धन लाभ-

शनिवार का दिन शनि देव के साथ ही हनुमानजी के नाम पर भी रहता हैं। शनिवार के दिन आप दोनों भगवान के नाम का एकासना करें। शनिवार शाम को आप एकासना तोड़ने से पहले एक रोटी लें और उसे अपने सामने रखकर अपनी इच्छा और मनोकामना करें। जब आप यह करें तब रोटी साफ बर्तन में आपके सामने रखें। अपनी मनोकामना कहने के बाद उस रोटी को किसी भी काले कुत्ते या काली गाय को खिला दें। यह टोटका करने से आपके सारे बिगड़े काम सवरने लग जाएंगे और अटका हुआ धन आने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: गृहस्थ लोग महाशिवरात्रि को शिव की विवाह वर्षगांठ के रूप में मनाते हैं

चौथे टोटके से खत्म हो जाएंगे आपके दुश्मन-

शनिवार के दिन भगवान शनि देव को तेल चढ़ाना चाहिए और हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक करना चाहिए। शनिवार के दिन यह दोनों काम करने के बाद आप एक टोटका यह करें कि आप काली चीजों का दान करें। जैसे कि उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी गरीब व्यक्ति को दान में दें। यह टोटका करने से आप पर शनि देव व हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी। फिर आपका कितना भी बड़ा दुश्मन क्यों ना हो वह अपने आप ही आपसे दुश्मनी खत्म कर लेगा। 

हमारे द्वारा बताएं गए यह चार टोटके आप शनिवार के दिन अवश्य करें। जिनका परिणाम आपको जल्द से जल्द देखने को मिलेगा। यह चारों टोटके बड़े ही आसान है। इनको करने में आपको किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होगी।

कमल सिंघी

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान