Basant Panchami 2022: पढ़ाई से जी चुराता है बच्चा तो बसंत पंचमी के दिन करें ये आसान उपाय

By प्रिया मिश्रा | Feb 03, 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी 05 फरवरी 2022 को मनाई जाएगी। बसंत पंचमी के दिन विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने से विद्या और बृद्धि का वरदान मिलता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की उपासना से बच्चों में वाणी दोष और पढ़ाई में मन ना लगने जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बसंत पंचमी पर किए जाने वाले उपाय बताएंगे - 

अगर बच्चा पढ़ाई से जी चुराता है तो उसके स्टडी रूम में माता सरस्वती का एक चित्र चिपका दें। बच्चे को पढ़ाई करने से पहले नियमित रूप से माता को हाथ जोड़कर प्रणाम करने के लिए कहें।

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के बाद बच्चे की जीभ पर शहद से ॐ बनाएं। इससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगता है और उसकी बुद्धि में वृद्धि होती है। 

अगर बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो बसंत पंचमी के दिन उसकी किताबों के बीच में मोरपंख रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से माँ सरस्वती प्रसन्न होती हैं। 

इसे भी पढ़ें: इस दिन है मोक्ष प्रदान करने वाली माघ पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

बसंत पंचमी के दिन बच्‍चे की किताबों पर पीले रंग का कवर चढ़ाएं और उस पर रोली से स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से माँ सरस्वती प्रसन्न होती हैं और बच्चा ज्ञानवान बनता है।

बसंत पंचमी के दिन बच्चे को सुबह जल्दी उठने को कहें। आँख खुलते ही सबसे पहले अपनी हथेलियाँ देखनी चाहिए। माना जाता है कि हमारे हाथों में त्रिदेव, लक्ष्मी और सरस्वती का वास होता है। 

अगर बच्चे की वाणी में दोष है तो बसंत पंचमी के दिन उसकी जीभ पर चांदी की सलाई या पेन की नोक से केसर द्वारा ‘ऐं’ लिखें। मान्यता है कि इससे वाणी दोष समाप्त हो सकता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

2026 Commonwealth Games| FIFA के बाद अब CWG!क्या फिर रचा जाएगा इतिहास??|Teh Tak Part 4

Devshayani Ekadashi Vrat 2026: देवशयनी एकादशी व्रत पर पूजा-अर्चना से होती है पुण्य फलों की प्राप्ति

2026 Commonwealth Games| क्यों 2026 में ग्लासगो को पेश करना पड़ रहा है कॉमनवेल्थ का छोटा वर्जन! |Teh Tak Part 3

Why India is still member of commonwealth |56 देश-ब्रिटेन का राजा! कॉमनवेल्थ का सच|Teh Tak Chapter 2