गुरुवार के दिन कर लेंगे ये सरल उपाय तो जीवन से दूर होंगे सभी कष्ट, बरसेगी श्री हरि की कृपा

By प्रिया मिश्रा | May 19, 2022

हिन्दू धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्त्व है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन व्रत करने से  कुंडली से गुरु दोष समाप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करने से श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन विष्णु चालीसा का पाठ करता उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जो लोग नियमित रूप से भगवान विष्णु चालीसा पढ़ते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए पढ़ते हैं श्री विष्णु चालीसा -

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।

कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥

विष्णु चालीसा

नमो विष्णु भगवान खरारी, कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।

प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी, त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥

सुन्दर रूप मनोहर सूरत, सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।

तन पर पीताम्बर अति सोहत, बैजन्ती माला मन मोहत ॥

शंख चक्र कर गदा विराजे, देखत दैत्य असुर दल भाजे ।

सत्य धर्म मद लोभ न गाजे, काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥

सन्तभक्त सज्जन मनरंजन, दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।

सुख उपजाय कष्ट सब भंजन, दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥

पाप काट भव सिन्धु उतारण, कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।

करत अनेक रूप प्रभु धारण, केवल आप भक्ति के कारण ॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा, तब तुम रूप राम का धारा ।

भार उतार असुर दल मारा, रावण आदिक को संहारा ॥

आप वाराह रूप बनाया, हिरण्याक्ष को मार गिराया ।

धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया, चौदह रतनन को निकलाया ॥

अमिलख असुरन द्वन्द मचाया, रूप मोहनी आप दिखाया ।

देवन को अमृत पान कराया, असुरन को छवि से बहलाया ॥

कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया, मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।

शंकर का तुम फन्द छुड़ाया, भस्मासुर को रूप दिखाया ॥

वेदन को जब असुर डुबाया, कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।

मोहित बनकर खलहि नचाया, उसही कर से भस्म कराया ॥

असुर जलन्धर अति बलदाई, शंकर से उन कीन्ह लड़ाई ।

हार पार शिव सकल बनाई, कीन सती से छल खल जाई ॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी, बतलाई सब विपत कहानी ।

तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी, वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥

देखत तीन दनुज शैतानी, वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।

हो स्पर्श धर्म क्षति मानी, हना असुर उर शिव शैतानी ॥

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे, हिरणाकुश आदिक खल मारे ।

गणिका और अजामिल तारे, बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥

हरहु सकल संताप हमारे, कृपा करहु हरि सिरजन हारे ।

देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे, दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥

चाहता आपका सेवक दर्शन, करहु दया अपनी मधुसूदन ।

जानूं नहीं योग्य जब पूजन, होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण, विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ।

करहुं आपका किस विधि पूजन, कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण, कौन भांति मैं करहु समर्पण ।

सुर मुनि करत सदा सेवकाई, हर्षित रहत परम गति पाई ॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई, निज जन जान लेव अपनाई ।

पाप दोष संताप नशाओ, भव बन्धन से मुक्त कराओ ॥

सुत सम्पति दे सुख उपजाओ, निज चरनन का दास बनाओ ।

निगम सदा ये विनय सुनावै, पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥

॥ इति श्री विष्णु चालीसा ॥

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर लगा विराम! जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिले Amitabh Bachchan, जारी रखी दर्शन की परंपरा

Twisha Sharma Death Case: अब CBI करेगी जांच, Supreme Court की निगरानी में Bhopal पहुंची टीम

सीतामढ़ी में सनसनी! दफनाने के एक महीने बाद कब्र से निकाला गया 14 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की होगी फॉरेंसिक जांच

Fuel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, Rahul Gandhi बोले - महंगाई के सरगना मोदी ने फिर दिखाया खेल