सीतामढ़ी में सनसनी! दफनाने के एक महीने बाद कब्र से निकाला गया 14 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की होगी फॉरेंसिक जांच

By रेनू तिवारी | May 25, 2026

हार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत के एक महीने से अधिक समय बाद, अदालत के आदेश पर सोमवार को उसके शव को कब्र से बाहर निकाला गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ रसूखदार लोगों पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि मौत के असली कारणों और आरोपों की पुष्टि की जा सके।

बेलसंड के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से सात मई को प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने रविवार को शव को कब्र से निकलवाया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना तीन अप्रैल को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी हमें एक माह से अधिक समय बाद मिली। चूंकि मामला पुराना था, इसलिए शव को कब्र से निकालने के लिए हमें अदालत के आदेश का इंतजार करना पड़ा।”

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में कम से कम पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, लेकिन अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन जब पीड़िता की मां रात करीब साढ़े दस बजे खेत से घर लौटीं तो उन्होंने अपनी 14 वर्षीय बेटी को लकड़ी की खाट पर घुटनों के बल पाया। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था और उसका दूसरा सिरा छत की बांस की बल्लियों से बंधा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: क्या बहुत बड़े हमले की प्लानिंग में था ईरान? मक्का-मदीना पर सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय का चौंकाने वाला फैसला

परिजनों का आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे, पीड़िता के पिता के मुंबई से लौटने से पहले ही, जहां वह मजदूरी करते हैं, नामजद आरोपियों ने उसकी मां की सहमति के बिना शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया। मृतका के ममेरे भाई ने बताया कि नामजद आरोपियों में से एक पीड़िता से शादी करना चाहता था और पढ़ाई के लिए जाते समय वह अक्सर उसे परेशान करता था। एसडीपीओ ने कहा, “हम फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत करीब 500 लापता

Instagram पर बढ़ा Teen Safety संकट, US Court में Adam Mosseri ने कबूला Take a Break फीचर का कड़वा सच

Supreme Court 1 सितंबर को UPSC CSE 2025 में OBC क्रीमी लेयर मामले पर सुनवाई करेगा

Delhi में H1N1 के 138 नए मामले मिले, अस्पतालों में बनेंगे फ्लू कॉर्नर और आइसोलेशन वार्ड