Tulsi Ke Jyotish Upay: तुलसी का पौधा सूखने पर फौरन कर लें ये काम, वरना जीवन में आ सकती हैं समस्याएं

By अनन्या मिश्रा | Jul 25, 2023

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसी कारण से लोग सुबह-शाम तुलसी को जल चढ़ाते हैं और दीपक जलाते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा जितना ज्यादा हरा-भरा होता है। वहां उतनी ही ज्यादा खुशहाली, धन और संपदा में बढ़ोत्तरी होती है। वहीं कई बार लोगों के घर में तुलसी का पौधा सूखने लगता है। इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। तुलसी का पौधा सूखने पर फौरन कुछ उपाय करने चाहिए।

प्रवाहित

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी के घर में पूरी देखभाल करने के बाद भी तुलसी का पौधा सूखने लगता है, तो सम्मान के साथ पौधे को हटा देना चाहिए। लेकिन तुलसी के पौधे को कभी कूड़ेदान में फेकने की गलती नहीं करनी चाहिए। बल्कि आपको इसे जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Sapne Me Shadi Dekhna: सपने में खुद की शादी-बारात देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

नया पौधा

बताया जाता है कि जिस गमले या मिट्टी में तुलसी का पौधा सूख गया। वहां पर पूरे विधिपूर्वक के साथ उस गमले में नया तुलसी का पौधा लगा देना चाहिए। वहीं तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। 

दिशा

वास्तु जानकारों के मुताबिक तुलसी का पौधा यदि गलत दिशा में लगाया जाता है। तो वह पौधा जल्द ही सूखने लगता है। क्योंकि गलत दिशा में पौधा लगाने से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। भूलकर भी तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। 

पानी

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मंगलवार, रविवार और एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी के पौधे को पानी नहीं देना चाहिए। वहीं इन दिनों में तुलसी के पौधे की पत्तियों को भी नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि ऐसे में मां लक्ष्मी आपके नाराज हो सकती हैं और कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

प्रमुख खबरें

ठाणे में नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को POCSO Court ने सुनाई 20 साल की कैद

Post Diwali Detox: थकान मिटाकर शरीर को दोबारा एक्टिव करने के आसान तरीके

Under-19 Asia Cup में Arjun Rajput के शतक के बाद भी भारतीय टीम 208 रन पर सिमटी

मुहूर्त ट्रेडिंग: BSE Sensex 401 अंक उछला, संवत 2083 की मजबूत शुरुआत