Kadhi Recipes: एक बार जरूर ट्राई करें कटहल कढ़ी की रेसिपी, स्वाद इतना कि उंगलियां चाट जाएंगे लोग

By अनन्या मिश्रा | Jun 22, 2024

दही या छाछ और हल्के मसालों को मिलाकर कढ़ी बनाई जाती है। यह एक ऐसा व्यंजन है, जो हर किसी के घर में बनाया जाता है। वहीं कढ़ी बनाने का सबका अलग-अलग तरीका होता है। कोई पकौड़े वाली कढ़ी बनाता है, तो कोई सब्जी की कढ़ी बनाता है। लेकिन कढ़ी वही अच्छी होती है, जिसको अच्छे से उबाला व पकाया जाता है। इसको धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसको अच्छे से पकाने से इसमें खुशबू के स्वाद आता है और यह गाढ़ी होती जाती है। कई बार एक ही स्वाद का खाना खाते-खाते बोरियत होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें: Cleaning Hacks: बुकशेल्फ की साफ-सफाई में लग जाते हैं घंटों तो अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में होगा साफ

सामग्री

कटहल- 250 ग्राम

दही- 2 कप

लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच

हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच

कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच

लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच

गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच

तेल- 2 चम्मच

करेला- 1 (कटा हुआ)

प्याज- 1 (कटा हुआ)

जीरा पाउडर- 1 चम्मच

धनिया पाउडर- 1 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

पानी- जरूरत के हिसाब से

कटहल और करेले कढ़ी की रेसिपी

ऊपर बताए गए इंग्रीडिएंट्स को तैयार कर लें और फिर कटहल और करेले को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। करेले के बीज को अच्छे से निकालकर धो लें, जिससे कि उसकी कड़वाहट निकल जाए। 

फिर एक बाउल में दही, कसूरी मेथी, हल्दी पाउडर, नमक, गरल मसाला और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब करेले और कटहल को इसमें डाल दें और करीब 30 मिनट के लिए मैरीनेट करने के लिए रख दें।

अब गैस पर पैन गर्म करने के लिए रख दें और 2 चम्मच तेल डालकर मसालेदाल करेले व कटहल को पैन में डालें। अब गैस को लो कर दें और इसको चलाते हुए कुछ देर पकाएं। वहीं एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। फिर इसमें दालचीनी, फली इलायची, तेजपत्ता, लौंग और बचा हुआ सभी सामान डाल दें।

जब यह सारे मसाले अच्छे से पक जाएं, तो पानी डालकर करीब 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब ऊपर से गरम मसाला डालें।

इस तरह से यह लाजवाब रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इसको गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।

प्रमुख खबरें

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल